लाइव न्यूज़ :

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है, उनके कारण ही दुनिया भारत को पहचानती है", अजित पवार ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 1, 2024 11:25 IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मौजूदा राजनीति में प्रधानमंत्री मोदी का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि उन्होंने लोगों के लिए काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार ने कहा कि मौजूदा राजनीति में प्रधानमंत्री मोदी का कोई विकल्प नहीं हैपवार ने कहा कि पीएम मोदी ने बहुत काम किया, उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैआज पूरी दुनिया भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण पहचानती है

पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा करते हुए कहा है कि मौजूदा राजनीति में राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि उन्होंने काम किया और जनकल्याण के लिए कई योजनाओं को लागू किया है।

अजित पवार ने सोमवार को पुणे में भीमा कोरेगांव युद्ध की 206वीं वर्षगांठ पर मीडिया से बात करते हुए कहा, "साल 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। हमने हाल ही में 5 राज्यों में चुनाव परिणाम देखे और उन परिणामों के लिए सभी एग्जिट पोल विफल रहे। मतदाता ही अंततः निर्णय लेते हैं। यदि हम राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो मुझे पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं दिखता है।"

एनसीपी नेता पवार ने कहा, "आज पूरी दुनिया भारत को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण पहचानती है। इसके अलावा उन्होंने आम लोगों के लिए काम किया, जनकल्याण के लिए उन्होंने कई योजनाएं लागू की है। वह सभी को समान सम्मान और न्याय दे रहे हैं, देश के युवाओं को आगे ला रहे हैं।"

वहीं भीमा कोरेगांव युद्ध की 206वीं वर्षगांठ के जश्न में हिस्सा लेने अजित पवार ने कहा, "सभी वरिष्ठ अधिकारी और मेरे सहयोगी विजय स्तंभ पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां आए हैं। हर साल इस दिन को मनाने के लिए यहां भारी भीड़ इकट्ठा होती है, इसलिए हमारी सरकार और प्रशासन ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं।"

मालूम हो कि हर साल भीमा कोरेगांव युद्ध की वर्षगांठ मनाने के लिए बाबासाहेब अंबेडकर के अनुयायी बड़ी संख्या में पुणे जिले के कोरेगांव भीमा में विजय स्तंभ पर एकत्रित होते हैं।

टॅग्स :अजित पवारनरेंद्र मोदीNCPलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए