लाइव न्यूज़ :

।प्रेमिका के साथ घर से भागा युवक ट्रेन से कूदा, मौत

By भाषा | Updated: June 26, 2021 19:33 IST

Open in App

भदोही 26 जून उत्तर प्रदेश में प्रेम -प्रसंग के एक मामले में नाबालिग किशोरी को कथित रूप से भगा कर ट्रेन से मुंबई जा रहे युवक ने लड़की के परिजनों द्वारा पकडे जाने पर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि आज युवक का शव यहां पहुंचने पर उसके परिजनों ने चार घंटा तक शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद सड़क जाम ख़त्म करा दिया गया है।

दुर्गागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राम जी यादव ने बताया की 20 जून को नाबालिग किशोरी के पिता ने यहां साहिल (20) नाम के युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था । उन्होंने बताया कि ये दोनों मुंबंई जाने की बात कह कर घर से निकले थे ।

उन्होंने बताया इसी बीच लड़की के घर वालों ने मुंबई में इसकी सूचना अपने परिजनों को भेजी जिस पर किशोरी के चाचा और भाई मुंबई पहुंचने से पहले ही उसी ट्रेन में सवार होकर दोनों को ढूंढ रहे थे तभी अचानक ट्रेन में लड़की के भाई और चाचा को देख साहिल बोरीवली स्टेशन के पास ट्रेन से कूद गया।

थाना प्रभारी ने बताया की किशोरी ने बयान में कहा की घर वालों को देख साहिल ट्रेन से कूद गया था। उधर बोरीवली थाना पुलिस साहिल को अस्पताल ले गई जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे शनिवार को यहां भेज दिया।

उन्होंने बताया कि शव के यहां पहुंचने के बाद साहिल के पिता खलील ने लड़की के पिता शब्बीर, उसके भाई और चाचा पर हत्या का आरोप लगा कर सैकड़ों की भीड़ के साथ रास्ता जाम कर दिया।

यादव ने बताया मामला दर्ज कर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी