लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ देश का मजदूर सडक़ों पर संघर्ष कर रहा है : करात

By भाषा | Updated: October 31, 2021 21:41 IST

Open in App

सीकर (राजस्थान), 31 अक्टूबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व महासचिव व पोलित ब्यूरो सदस्य प्रकाश करात ने रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ देश का मजदूर सडक़ों पर उतरकर संघर्ष कर रहा है।

करात रविवार को यहां जयपुर रोड स्थित संजीवनी पैलेस में माकपा के23 वें राज्य सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

राज्य सम्मेलन में करात ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 11 महीनों से देश का किसान दिल्ली की सीमा पर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर बैठा है लेकिन केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार हठधर्मिता दिखा रही है और बातचीत नहीं कर रही है।

उन्होंने केंद्र की सरकार के खिलाफ किसान, मजदूर व मेहनतकश जनता को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। सम्मेलन को माकपा केंद्रीय समिति के सदस्य हन्नान मौला ने भी संबोधित किया।

उन्होंने केरल में माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित 95 प्रतिशत मरीजों का इलाज सरकारी अस्पतालों में एकदम मुफ्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि केरल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और निजी स्कूलों से विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं इसी का नतीजा है कि केरल में सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने वालों की संख्या में चार लाख छात्रों की हर साल वृद्धि हो रही है।

माकपा के राज्य सचिव पूर्व विधायक अमराराम ने तीन दिवसीय सम्मेलन की कार्ययोजना पेश की। सम्मेलन में प्रदेशभर के करीब 250 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेकर राज्य की राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक विषयों पर चिंतन मनन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी