लाइव न्यूज़ :

Election 2023; राजस्थान के रण में उभरा पनौती शब्द, मध्य प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: November 23, 2023 17:07 IST

मध्य प्रदेश में चुनावी शोर थमने के बाद राजस्थान के चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हो रहे शब्दों का मध्य प्रदेश पर भी असर दिखाई दे रहा है। राहुल गांधी के "पनौती" शब्द इस्तेमाल करने के बाद मध्य प्रदेश के नेताओं ने एक दूसरे पर अपशब्दों के इस्तेमाल करना तेज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपनौती शब्द पर मचा सियासी संग्रामएमपी नेताओं मेें जुबानी जंग हुई तेजराजस्थान से लेकर एमपी तक अपशब्दों का अंबार

 राहुल गांधी के "पनौती" शब्द इस्तेमाल करने के बाद मध्य प्रदेश के नेताओं ने एक दूसरे पर अपशब्दों के इस्तेमाल करना तेज कर दिया है।राजस्थान के चुनाव प्रचार में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर जिन शब्दों का इस्तेमाल किया उसके बाद शुरू हुआ अपशब्दों का सिलसिला दिन-ब-दिन तेज होता जा रहा है।

 यदि सिलसिलेवार नेताओं के शब्दावली पर नजर डालें तो..

 राहुल गांधी ने सबसे पहले पनौती शब्द का इस्तेमाल किया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए पनौती शब्द का इस्तेमाल किया।

 इसके बाद सीएम शिवराज ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय शर्म बताया। सीएम शिवराज ने राहुल गांधी के बयान को बुद्धि हीनता का उदाहरण बताया।

 बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का भी बयान आया। वीडी शर्मा ने राहुल गांधी को मंदबुद्धि बताया।

बयानों के अपशब्दों के बीच दिग्विजय सिंह की भी एंट्री हुई और दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा और बताया पनौती का अर्थ। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा पनौती शब्द का इस्तेमाल उसे व्यक्ति के लिए होता है जो अपने आसपास के लोगों के लिए दुर्भाग्य या बुरी खबर लाता है। भाजपा ने मोदी जी को पनौती क्यों मान लिया। वे तो उनकी नजर में विश्व गुरु है।

 इसके बाद फिर से सीएम शिवराज का बयान सामने आया। राजस्थान के चुनाव प्रचार में सीएम शिवराज ने एक बार फिर राहुल गांधी पर हमला बोला और राहुल गांधी को राष्ट्रीय मुसीबत बताया। सीएम शिवराज ने कहा राहुल गांधी अब केवल कांग्रेस की मुसीबत नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं। सीएम शिवराज राहुल और प्रियंका को देशद्रोही भी बताया।

 बयानों का यह दौर लगातार जारी है। भाजपा नेताओं के राहुल गांधी को घेरने पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा भी सामने आए। सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को मंदबुद्धि और  अपरिपक्व नेता बताया ।

आलम यह है कि चुनाव राजस्थान में चल रहे हैं। 25 नवंबर को राजस्थान में मतदान होना है लेकिन उससे पहले राहुल गांधी के बयान को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक पारा चढ़ता हुआ नजर आ रहा है और इसका असर राजस्थान के चुनाव प्रचार से लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में भी दिखाई दे रहा है। लेकिन नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग का सिलसिला कितना और लंबा चलेगा यह कहना मुश्किल है। लेकिन यह तय है की 2023 के विधानसभा चुनाव में उभर कर सामने आया अप शब्दों के इस्तेमाल का सिलसिला 2024 के चुनाव तक जरूर गूंजेगा।

टॅग्स :BJPराहुल गांधीशिवराज सिंह चौहानदिग्विजय सिंहDigvijay Singh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप