लाइव न्यूज़ :

अगले महीने की जाएगी कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज के विजेता की घोषणा, जानें दौड़ में शामिल पुस्तकों के नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2022 18:16 IST

पुरस्कार के पिछले विजेताओं में 2018 में अपनी उल्लेखनीय पुस्तक व्हैन क्राइम पेज: मनी एंड मसल इन इंडियन पॉलिटिक्स (हार्परकॉलिन्स पब्लिशर्स) के लिए मिलन वैष्णव और 2019 में अपनी विद्वतापूर्ण पुस्तक हाउ इंडिया बीकेम डेमोक्रेटिक (पेंगुइन रैंडम हाउस) के लिए ऑर्नित शनि शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज स्वतंत्र भारत के सभी पहलुओं पर विशिष्ट फेलोशिप प्रदान करने के न्यू इंडिया फाउंडेशन के मिशन को आगे बढ़ाता है।कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज के विजेता की घोषणा 1 दिसंबर 2022 को की जाएगी।इस वर्ष की दस उत्कृष्ट पुस्तकों की विस्तृत सूची में से निर्णायक मंडल ने पांच सशक्त पुस्तकों को चुना है। 

आधुनिक/समकालीन भारत पर लिखे उत्कृष्ट कथेतर लेखन को मान्यता एवं सम्मान देने वाले पांचवें कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की लघुसूची तैयार कर ली गई है। इन लघुसूचित पुस्तकों का दायरा स्थानीय आवाजों के माध्यम से राष्ट्रवाद के इतिहास से लेकर पर्यावरण आंदोलन के विश्लेषण, एक वैविध्यपूर्ण समुदाय के चित्रण, और नारीवाद के समकालीन विचारों और डाटा तक फैला हुआ है- जो सभी एक आशावादी भविष्य की ओर ले जाने वाले हैं।

भारत के अत्यंत प्रतिष्ठित पुस्तक-पुरस्कारों में शुमार होने वाला कमलादेवी चट्टोपाध्याय बुक प्राइज गत कैलेंडर-वर्ष में आधुनिक एवं समकालीन भारत पर प्रकाशित होने वाले सर्वश्रेष्ठ कथेतर साहित्य को सम्मानित करता है। 2018 में स्थापित इस बुक प्राइज में 15 लाख रुपए की राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है। इस वर्ष की दस उत्कृष्ट पुस्तकों की विस्तृत सूची में से निर्णायक मंडल ने पांच सशक्त पुस्तकों को चुना है। 

प्रत्येक लघुसूचित पुस्तक हमारे बहुल-स्तरीय समाज से सामने आने वाले कथेतर आख्यानों की अविश्वसनीय विविधता और मजबूती का प्रतिनिधित्व करती है। प्रत्येक पुस्तक गहन शोध पर आधारित है, दिलचस्प ढंग से लिखी गई है, जागरूक संवाद को बढ़ावा देती है और समकालीन सशक्त विचारों के साथ देश के समृद्ध इतिहास को बारीकी से गूथती है। 

इस वर्ष के प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल में शामिल हैं राजनीति वैज्ञानिक एवं लेखक नीरजा गोपाल जयल (अध्यक्ष); उद्यमी मनीष सभरवाल; इतिहासकार एवं लेखक श्रीनाथ राघवन; इतिहासकार एवं लेखक नयनजोत लाहिरी; भूतपूर्व राजनयिक एवं लेखक नवतेज सरना; और अटॉर्नी एवं लेखक राहुल मत्थन। जूरी के अनुसार, "इस साल की लघुसूचित पुस्तकें असाधारण हैं, जिनमें विस्तृत विषय-क्षेत्र, विविधतापूर्ण चयनित प्रसंग और दृष्टिकोण सम्मिलित हैं। गहराई से शोध की गई और आकर्षक ढंग से लिखी गई ये किताबें आज के भारत के निर्माण और वर्तमान में यहां हो रहे बदलावों के बारे में गहरी अंतर्दृष्टि प्रदान करती हैं।"

कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज 2022 के लिए पांच पुस्तकों की लघुसूची इस प्रकार है:

1.     एक्सिडेंटल फेमिनिज्म: जेंडर पैरिटी एंड सेलेक्टिव मोबिलिटी एमंग इंडियाज प्रोफेशनल ईलीट, लेखक श्वेता एस. बालाकृष्णन (प्रिंसटन यूनिवर्सिटी प्रेस)2.     द चिपको मूवमेंट: ए पीपुल्स हिस्ट्री, लेखक शेखर पाठक (पर्मानेंट ब्लैक)

3.     होल नंबर्स एंड हाफ ट्रुथ्स: व्हाट डेटा कैन एंड कैननॉट टैल अस अबाउट मॉडर्न इंडिया, लेखक रुक्मिणी एस. (कॉन्टैक्स्ट/वैस्टलैंड)

4.     मिडनाइट्स बॉर्डर्स: ए पीपुल्स हिस्ट्री ऑफ मॉडर्न इंडिया, लेखक सुचित्रा विजयन (कॉन्टैक्स्ट/वैस्टलैंड)

5.      बॉर्न ए मुस्लिम: सम ट्रुथ्स अबाउट इस्लाम इन इंडिया, लेखक गजाला वहाब (एलेफ)

कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज स्वतंत्र भारत के सभी पहलुओं पर विशिष्ट फेलोशिप प्रदान करने के न्यू इंडिया फाउंडेशन के मिशन को आगे बढ़ाता है। इस पुरस्कार का नाम महान देशभक्त और संस्था-निर्माता कमलादेवी चट्टोपाध्याय के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम, महिला आंदोलन, शरणार्थी पुनर्वास और हस्तशिल्प के नवीनीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 

पुरस्कार के पिछले विजेताओं में 2018 में अपनी उल्लेखनीय पुस्तक व्हैन क्राइम पेज: मनी एंड मसल इन इंडियन पॉलिटिक्स (हार्परकॉलिन्स पब्लिशर्स) के लिए मिलन वैष्णव और 2019 में अपनी विद्वतापूर्ण पुस्तक हाउ इंडिया बीकेम डेमोक्रेटिक (पेंगुइन रैंडम हाउस) के लिए ऑर्नित शनि शामिल हैं। 

2020 का पुरस्कार संयुक्त रूप से अमित आहूजा को उनकी उत्कृष्ट पहली पुस्तक मोबिलाइजिंग द मार्जिनलाइज्ड: एथनिक पार्टीज विदाउट एथनिक मूवमेंट्स (ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस) और जयराम रमेश को उनकी आकर्षक जीवनी वीके कृष्णा मेनन, ए चेकर्ड ब्रिलिएंस (पेंगुइन रैंडम हाउस) के लिए प्रदान किया गया था। दिनयार पटेल ने नौरोजी पर लिखी अपनी विद्वतापूर्ण जीवनी नौरोजी: पायनियर ऑफ इंडियन नेशनलिज्म (हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस) के लिए 2021 का बुक प्राइज जीता था। कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज के विजेता की घोषणा 1 दिसंबर 2022 को की जाएगी।

टॅग्स :भारतपुस्तक समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव