लाइव न्यूज़ :

बिहार में सत्ताधारी दल भाजपा और जदयू के बीच छिड़ा वाक्-युद्ध थमने का नहीं ले रहा है नाम

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2022 17:17 IST

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार कर दिया है। उन्होंने सहयोगी दल के प्रदेश अध्यक्ष से पूछा है कि क्या संजय जायसवाल बिहार के कुलाधिपति पर सवाल खड़ा कर रहे या केंद्र सरकार पर?

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बिहार के कुलाधिपति को लेकर किया था सवालजेडीयू के नेता नीरज कुमार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर किया पलटवार

पटना: बिहार सत्ताधारी जदयू और भाजपा के बीच वाकयुद्ध थमने का नाम नही ले रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के द्वारा राज्य की उच्च शिक्षा पर सवाल खड़ा किये जाने के बाद जदयू और भाजपा आमने-सामने है।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार कर दिया है। उन्होंने सहयोगी दल के प्रदेश अध्यक्ष से पूछा है कि क्या संजय जायसवाल बिहार के कुलाधिपति पर सवाल खड़ा कर रहे या केंद्र सरकार पर? क्‍या वे केन्‍द्र सरकार की अनुशंसा या अनुशंसा के आधार पर नियुक्ति करने वाले पर यह सवाल उठा रहे हैं?

नीरज कुमार ने कहा कि उच्‍च शिक्षा के सत्र में विलम्‍ब के लिए सवाल उठाने वाले को यह जानकारी जरूर होगी कि राज्‍य सरकार के माननीय मंत्री और शिक्षा विभाग के पदाधिकारी सत्र को नियमित करने के लिए कुलाधिपति, कुलाधिपति कार्यालय, विभिन्‍न विश्‍व विद्यालय के कुलपति एवं विश्‍वविद्यालय के पदाधिकारी के स्‍तर पर लगातार बैठक कर इस दिशा में सार्थक पहल करते रहे हैं। 

उन्होंने सत्र के विलम्‍ब के लिए बिहार सरकार के कार्यशैली को ज़िम्मेवार बताने वाले राजनीतिक महानुभाव के नियत पर सवाल उठाते हुए जानकारी सार्वजनिक करने का अनुरोध किया। नीरज कुमार ने कहा कि राजनीतिक महानुभाव को इस बात की जानकारी जरूर होगी क्‍योंकि वो खुद भी स्‍नातक हैं। विश्‍वविद्यालय शिक्षा के प्रशासनिक ढांचे के प्रमुख महामहिम कुलाधिपति होते हैं। 

सवाल उठाने वाले क्‍या महामहिम कुलाधिपति पर सवाल खड़ा कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि राजनीतिक महानुभाव को इस बात की जानकारी होगी कि केन्‍द्र सरकार के अनुशंसा पर महामहि‍म कुलाधिपति जो महामहि‍म के रूप में पदस्‍थापित हैं। तो फिर क्‍या केन्‍द्र सरकार के अनुशंसा अथवा अनुशंसा के आधार पर नियुक्ति करने वाले पर यह सवाल उठा रहे हैं?

टॅग्स :BJPबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीNDA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप