लाइव न्यूज़ :

काबुल से दूतावास कर्मियों को भारत वापस लाने का कार्य पूरा हुआ : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:09 IST

Open in App

भारत ने मंगलवार को कहा कि काबुल से दूतावास कर्मियों को भारत वापस लाने का कार्य पूरा हो गया है और उस देश में वर्तमान स्थिति को देखते हुए अब पूरा ध्यान अफगानिस्तान की राजधानी से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने पर केंद्रित किया जाएगा। काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां खराब होते सुरक्षा हालात के मद्देनजर भारत वहां से दो सैन्य विमानों से अपने राजदूत और भारतीय दूतावास के अपने कर्मियों को स्वदेश वापस ले आया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा कि काबुल से भारत आवाजाही ‘कठिन और जटिल’ कार्य था और इसे संभव बनाने एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों को वे धन्यवाद देते हैं । वहीं, विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘ काबुल की स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया कि हमारे दूतावास के कर्मियों को तत्काल भारत लाया जायेगा । यह गतिविधि दो चरणों में पूरी हुई और आज दोपहर को राजदूत और अन्य भारतीय कर्मी नयी दिल्ली पहुंच गए । ’’ विदेश मंत्रालय का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय वायु सेना के सैन्य परिवहन विमान से भारतीय राजनयिकों, अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों एवं वहां कुछ फंसे हुए भारतीयों सहित करीब 150 लोगों को काबुल से वापस लाया गया । इससे पहले सोमवार को काबुल से एक अन्य विमान से 40 कर्मियों को वापस लाया गया था । इस बीच, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सरकार की तात्कालिक प्राथमिकता अभी अफगानिस्तान में रूके हुए भारतीयों के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करने की है। मंत्रालय ने भारतीयों एवं उनके नियोक्ताओं से विदेश मंत्रालय के विशेष अफगानिस्तान प्रकोष्ठ को जरूरी जानकारी साझा करने को कहा है । इस प्रकोष्ठ का गठन वहां से लोगों को निकालने में समन्वय के उद्देश्य से किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा ‘‘ अफगानिस्तान से आने और जाने को लेकर मुख्य चुनौती काबुल हवाई अड्डे पर परिचालन स्थिति को लेकर है। इस बारे में हमारे विदेश मंत्री और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच चर्चा समेत हमारे सहयोगियों के साथ उच्च स्तर पर चर्चा हुई है।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘ भारत सभी भारतीयों की अफगानिस्तान से सकुशल वापसी को लेकर प्रतिबद्ध है और काबुल हवाईअड्डे से वाणिज्यिक उड़ानों की बहाली होते ही उड़ानों का प्रबंध किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप