लाइव न्यूज़ :

कॉलेजियम ने चार उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए नामों की सिफारिश की

By भाषा | Updated: May 13, 2019 20:10 IST

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के लिए केंद्र के पास न्यायमूर्ति डी एन पटेल के नाम की सिफारिश की है।इसी प्रकार से कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं तेलंगाना उच्च न्यायालयों में बतौर मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के लिए क्रमश: न्यायमूर्ति ए ए कुरैशी, न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमणियन और न्यायमूर्ति आर एस चौहान के नाम की सिफारिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन के सेवानिवृत्त होने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद जल्द ही रिक्त हो जाएगाइस कॉलेजियम में न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एन वी रमण भी शामिल हैं। 

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं तेलंगाना उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीशों के तौर पर नियुक्ति के लिए चार उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है।

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किए गए 10 मई के प्रस्तावों के मुताबिक प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के लिए केंद्र के पास न्यायमूर्ति डी एन पटेल के नाम की सिफारिश की है।

इसी प्रकार से कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं तेलंगाना उच्च न्यायालयों में बतौर मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के लिए क्रमश: न्यायमूर्ति ए ए कुरैशी, न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमणियन और न्यायमूर्ति आर एस चौहान के नाम की सिफारिश की है।

कॉलेजियम ने कहा, “न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन के सेवानिवृत्त होने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद जल्द ही रिक्त हो जाएगा, जो उस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। इसलिए उस पद पर नियुक्ति किए जाने की जरूरत थी।” इस कॉलेजियम में न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एन वी रमण भी शामिल हैं। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टइंडियाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह