लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के घोषणा पत्र प्रकाश जावड़ेकर का बयान, पार्टी की कथनी और करनी में अंतर

By भाषा | Updated: April 2, 2019 20:24 IST

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जो बाते दर्शायी है वह एक तरह से अराजकता को निमंत्रण देने वाली है। जिस देश में देशद्रोह को गुनाह ही नहीं माना जायेगा तो उससे बड़ा गुनाह और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में राष्ट्र की एकता के खिलाफ और देश को तोड़ने वाला काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में राष्ट्र की एकता के खिलाफ और देश को तोड़ने वाला काम किया है। कांग्रेस सेना में बदलाव का वादा कर रही है।

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस के घोषणापत्र को खोखले वादों का घोषणापत्र करार देते हुए मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है इसलिये उनके वादों पर किसी को भरोसा नहीं होता है। यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अन्तर है।

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जो बाते दर्शायी है वह एक तरह से अराजकता को निमंत्रण देने वाली है। जिस देश में देशद्रोह को गुनाह ही नहीं माना जायेगा तो उससे बड़ा गुनाह और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में राष्ट्र की एकता के खिलाफ और देश को तोड़ने वाला काम किया है।

कांग्रेस सेना में बदलाव का वादा कर रही है। यह वादा जवानों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। इससे सेना का मनोबल कमजोर होगा और आतंकवादियों को इससे लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में कश्मीर के पंडितों का जिक्र भी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कश्मीर में सेना को कमजोर करने एवं पत्थरबाजों को मजबूती देने का काम कर रही है।

जावड़ेकर ने कहा कि भारतीय सेना का आधुनिकीकरण मोदी सरकार ने ही किया है। ‘‘वन रैंक-वन पेंशन’’ को भी मोदी सरकार ने ही लागू किया है। उन्होंने कहा कि 2009 में महंगाई 10 फीसदी की दर पर थी, जिसे मोदी सरकार ने नियंत्रण करते हुए चार फीसदी पर ला खड़ा किया।

उन्होंने कहा कि किसानों के खाते में पैसे, हर गाँव में ब्रॉडबैंड लाइन, जीएसटी लागू करने, गरीब सवर्णों को आरक्षण देने का काम भी मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2004 में सवर्ण गरीबों को आरक्षण देने की की बात कही थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और मोदी सरकार ने यह काम करके दिखाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों से झूठे वादे करते हुए कहा था कि हर घर में बिजली पहुँचायेंगे और इस वादे को भी कांग्रेस पूरा नहीं कर पायी। इस वादे को मोदी सरकार ने पूरा किया और लगभग ढ़ाई करोड़ घरों में बिजली पहुँचायी। जावडेकर ने कहा कि लोगों को मुफ्त उपचार की सुविधा मिलें इसके लिए भाजपा ने ‘‘भामाशाह योजना’’ एवं ‘‘आयुष्मान भारत’’ योजना चलायी और इन योजनाओं से काफी लोगों को फायदा पहुँचा।

लेकिन कांग्रेस शासित प्रदेशों में इन योजनाओं को अघोषित तरीके से बंद कर दिया गया और ‘‘आयुष्मान भारत’’ योजना को राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने लागू ही नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भी झूठे वादे किये गये। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा और किसानों की कर्जमाफी का वादा किया जो कि आज तक भी पूरा नहीं किया। भाषा कुंज पृथ्वी देवेंद्र देवेंद्र

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेसकांग्रेस घोषणा पत्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?