दिल्ली में शुक्रवार की सुबह आसमान रहा साफ

By भाषा | Published: April 9, 2021 12:01 PM2021-04-09T12:01:04+5:302021-04-09T12:01:04+5:30

The sky remained clear on Friday morning in Delhi | दिल्ली में शुक्रवार की सुबह आसमान रहा साफ

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह आसमान रहा साफ

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 34 प्रतिशत रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकतम तापमान के आज 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, कल न्यूनतम तापामन 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।’’

मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में मुख्यतौर पर आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

शहर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 19.4 और 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The sky remained clear on Friday morning in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे