लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण की गंभीरता को समझा नहीं जा रहा है, हत्या से कम बड़ा अपराध नहीं: एनजीटी प्रमुख

By भाषा | Updated: June 6, 2019 04:49 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुये एनजीटी प्रमुख ने कहा कि वायु प्रदूषण की वजह से भारत में हर साल छह लाख और गुजरात में 15 हजार लोग मर जाते हैं।

Open in App

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के प्रमुख न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत वायु प्रदूषण के मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि देश के किसी भी राज्य ने कचरा निस्तारण संबंधी मानकों का अनुपालन नहीं किया है। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे।

न्यायमूर्ति गोयल ने कहा, ‘‘ऐसे कई तरह के स्रोत हैं जो प्रदूषण फैला रहे हैं। यह कार्बन डाई आक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, मीथेन और सल्फर ऑक्साइड हैं। ये (गैसें) जानलेवा हैं।’’ उन्होंने सवाल करते कहा कि इन्हें कौन पैदा कर रहा है। ये औद्योगिक उत्सर्जन, फसल अवशेष जलाने और कूड़ा जलाने से पैदा हो रही हैं। कूड़े का पहाड़ बनता जा रहा है। न्यायमूर्ति गोयल ने कहा कि विश्व वायु प्रदूषण को गंभीरता से ले रहा है लेकिन हम नहीं। उन्होंने खेद प्रकट करते हुये कहा कि कोई भी राज्य कचरा प्रबंधन नियमों का पालन नहीं कर रहा है, जबकि इस मामले में जीरो टॉलरेंस अपनाया जाना चाहिये।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण करना, हत्या या दुष्कर्म करने से कम बड़ा अपराध नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुये एनजीटी प्रमुख ने कहा कि वायु प्रदूषण की वजह से भारत में हर साल छह लाख और गुजरात में 15 हजार लोग मर जाते हैं। इस अवसर पर रूपाणी ने कहा कि उनकी सरकार कचरा प्रबंधन मानदंडों का पालन करने में अधिक सजगता दिखायेगी। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति गोयल ने जो बिंदु उठाये हैं वे महत्वपूर्ण हैं और उनकी सरकार प्रतिबद्ध है एवं इस दिशा में और कदम उठाये जायेंगे।

उन्होंने इस अवसर पर ढाई हजार करोड़ रुपये की लागत से वडोदरा, अहमदाबाद और राजकोट के जेतपुर से औद्योगिक इलाके से निकले गंदे पानी की निकासी गहरे समुद्र में करने के लिए एक पाइपलाइन बिछाने का ऐलान भी किया। इस कार्यक्रम में गुजरात सरकार ने ‘उत्सर्जन व्यापार योजना’ को शुरू किया। इसके तहत कोई कंपनी तय सीमा से कम उत्सर्जन करती है तो वह अपनी शेष उत्सर्जन सीमा को बेच सकती है। सरकार का दावा है कि यह हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों (पीएम) के प्रदूषण से निपटने का विश्व में पहला प्रयास है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों