लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है, लापरवाही नहीं बरतें: सरकार

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई सरकार ने टीकाकरण और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने पर शुक्रवार को जोर देते हुए कहा कि महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है, इसलिए लापरवाही नहीं बरतें।

महामारी की स्थिति पर संवाददाता सम्मेलन में एक अधिकारी ने कहा कि लोग अपने सुरक्षा उपायों को कम नहीं कर सकते और न ही करना चाहिए।

सरकार ने कहा कि देश के 71 जिलों में 23 से 29 जून के सप्ताह में कोविड-19 की संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक थी। साथ ही कहा कि महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। सरकार ने कहा कि देश में 21 जून से औसतन 50 लाख लोगों को टीके की रोज खुराक दी जा रही है जो कि दैनिक तौर पर नार्वे की समूची आबादी के टीकाकरण के समान है।

सरकार ने कहा कि 16 जनवरी को अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 34 करोड़ लोगों - अमेरिका की पूरी आबादी के बराबर, को कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। उसने कहा कि देश में करीब 80 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम मोर्चे के 90 प्रतिशत कर्मी कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें ले चुके हैं।

भारत में शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 के 46,617 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,58,251 हो गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97 प्रतिशत के पार चली गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 853 और लोगों की मौत के बाद, इस वैश्विक महामारी की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,00,312 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी