लाइव न्यूज़ :

कोरोना की दूसरी लहर ने शैक्षणिक संस्थानों को भी चपेट में लिया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 17:49 IST

Open in App

देहरादून, आठ अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर उत्तराखंड के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में तेजी से फैलती जा रही है और केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, दून स्कूल तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की में पिछले तीन दिनों दिनों में कोविड-19 के 56 नये मामले सामने आ चुके हैं ।

कोविड नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि बुधवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की में 29, वन अकादमी में 14 तथा दून स्कूल में कोविड का एक मामला सामने आया है । उन्होंने बताया कि दून स्कूल में एक दिन पहले मंगलवार को सात छात्रों सहित कुल 12 लोगों में महामारी की पुष्टि हुई थी ।

उन्होंने बताया कि उनत्तीस नए मामलों के साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 89 हो गई है । नियंत्रण कक्ष अधिकारियों ने बताया कि परिसर की तीन इमारतों—काटले भवन, सरोजिनी भवन और कस्तूरबा छात्रावास को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है ।

उन्होंने बताया कि दून स्कूल में कोविड पीडि़त छात्रों और शिक्षकों को स्कूल परिसर में ही बने वेलनेस सेंटर में रखा गया है । दून स्कूल की विकास एवं एल्युमिनाई रिलेशन अधिकारी कृतिका जुगरान ने बताया कि स्कूल प्रशासन हाई अलर्ट पर है और हरेक से कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि संक्रमित छात्रों और शिक्षकों के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति की आरटी—पीसीआर जांच कराई जा रही है । उन्होंने बताया कि दून स्कूल में अब तक 1500 से ज्यादा आरटी—पीसीआर जांच हो चुकी हैं ।

वन अनुसंधान संस्थान के परिसर में स्थित केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा के प्रधानाचार्य कुणाल सत्यार्थी ने बताया कि 14 प्रशिक्षु अधिकारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के बाद एहतियात के तौर पर फिलहाल अकादमी को बंद कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों से खुद को सबसे पृथक करने की सलाह दी गयी है ।

उन्होंने बताया कि 14 प्रशिक्षु अधिकारियों के संपर्क में आए लगभग 100 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं । उन्होंने बताया चूंकि केंद्रीय अकादमी भारतीय वन अनुसंधान के परिसर में स्थित है इसलिए वहां भी बाहर से आने वाले लोगों के प्रवेश पर अगले 10 दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है ।

गौरतलब है कि पिछले साल उत्तराखंड का पहला कोविड मामला भारतीय वन अनुसंधान संस्थान में ही सामने आया था ।

उत्तराखंड में बुधवार को 1109 कोविड मामले सामने आये, जो इस वर्ष एक दिन में आये सर्वाधिक मामले हैं । इससे पहले पिछले साल 17 सितंबर को 1192 मामले दर्ज किए गए थे । महामारी की दूसरी लहर से देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं जहां बुधवार को क्रमश: 509, 308 और 113 मामले दर्ज किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग