लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में सत्तारूढ़ गठबंधन ने किरण बेदी को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 13:26 IST

Open in App

पुडुचेरी, आठ जनवरी पुडुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन (एसडीए) ने उप राज्यपाल किरण बेदी पर निर्वाचित सरकार की विकास योजनाओं तथा कल्याणकारी कदमों को कथित तौर पर बाधित करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की अपनी मांग के समर्थन में शुक्रवार को चार दिन के आंदोलन की शुरुआत की।

प्रदर्शन में मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी, पुडुचेरी से लोकसभा सांसद वी. वैथिलिंगम, कांग्रेस विधायक टी. जयमूर्ति, माकपा, भाकपा और वीसीके के नेता शामिल हुए।

आंदोलन में सत्तारूढ़ कांग्रेस के सहयोगी दल द्रमुक के नेता और कार्यकर्ता शामिल नहीं हुए। प्रदर्शन में उनकी अनुपस्थिति का कारण तत्काल पता नहीं चला है।

केंद्र ने कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए यहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों को तैनात कर रखा है।

पहले एसडीए ने राज निवास पर धरने की योजना बनाई थी जिसकी पुलिस ने इजाजत नहीं दी।

मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि ‘‘किरण बेदी पुडुचेरी छोड़ नहीं देतीं।’’ बाद में आंदोलन की अवधि घटा कर चार दिन कर दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम