लाइव न्यूज़ :

असली “टुकड़े-टुकड़े गैंग” भाजपा है, मोदी सरकार की प्राथमिकता विकास नहीं, हिंदू राष्ट्र बनाने की है : थरूर

By भाषा | Updated: January 22, 2020 19:08 IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कोलकाता साहित्य सम्मेलन में दावा किया कि असली “टुकड़े-टुकड़े गैंग” सत्ताधारी पार्टी है, जो देश को टुकड़ों-टुकड़ों में बांट रही है। थरूर ने दावा किया, “सत्ताधारी पार्टी के एजेंडे में विकास नहीं है, इसलिए ये हिंदू राष्ट्र बनाने के अपने एजेंडे को पूरी तरह लागू कर रही है।”

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार के पास विकास की मानसिकता ही नहीं है। उन्होंने कहा, “असली टुकड़े-टुकड़े गैंग सत्ताधारी पार्टी है, जो देश को टुकड़ों-टुकड़ों में बांट रही है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि विकास का कोई एजेंडा नहीं होने के चलते भारतीय जनता पार्टी अब एक “हिंदू राष्ट्र” बनाना चाहती है।

उन्होंने कोलकाता साहित्य सम्मेलन में दावा किया कि असली “टुकड़े-टुकड़े गैंग” सत्ताधारी पार्टी है, जो देश को टुकड़ों-टुकड़ों में बांट रही है। थरूर ने दावा किया, “सत्ताधारी पार्टी के एजेंडे में विकास नहीं है, इसलिए ये हिंदू राष्ट्र बनाने के अपने एजेंडे को पूरी तरह लागू कर रही है।”

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार के पास विकास की मानसिकता ही नहीं है। उन्होंने कहा, “असली टुकड़े-टुकड़े गैंग सत्ताधारी पार्टी है, जो देश को टुकड़ों-टुकड़ों में बांट रही है। बांटो और राज करो की तर्ज पर पार्टी हमें उसी तरह बांट रही है, जैसा कि ब्रिटिश राज में किया गया।”

“टुकड़े-टुकड़े गैंग” इस शब्दावलि का इस्तेमाल अक्सर दक्षिणपंथी दल की तरफ से विपक्ष पर हमला करने के लिए किया जाता है, खासतौर से वापपंथी दलों और समर्थित संगठनों के लिए। उन्होंने कहा, “क्या राष्ट्रीयता का आधार धर्म होना चाहिए? महात्मा गांधी ने एक धर्मनिरपेक्ष भारत की बात की, पाकिस्तान की तरह नहीं जो इस्लामिक देश बन गया।”

थरूर ने कहा, “हमारा संविधान सभी के लिए गरिमा और सम्मान को दर्शाता है। संविधान इसे दर्शाता है और साथ ही उसने धर्म आधारित नागरिकता के विचार को अनिवार्य रूप से खारिज किया है।” उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार नागरिकता तय करने के लिए धर्म को आधार माना जा रहा है और एक धर्म, इस्लाम को इससे बाहर रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा, “हम भारत के नागरिक हैं, यह साबित करने की जिम्मेदारी हमारे ही ऊपर होगी।” उन्होंने कहा कि भाजपा नेता हमेशा स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण का जिक्र करते हैं जिसमें सभी धर्मों के लोगों को बहनों और भाइयों कहकर संबोधित किया गया था, लेकिन भाजपा ने इसे छह धर्मों और तीन देशों तक सीमित कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने तुगलकी अंदाज में नोटबंदी लागू की और अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि देश में भारी बेरोजगारी है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं और महंगाई बढ़ रही है। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीशशि थरूरकोलकातापश्चिम बंगालअमित शाहकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos