लाइव न्यूज़ :

यात्रियों को बड़ी राहतः रेलवे ने हमसफर ट्रेनों से फ्लेक्सी फेयर हटाया

By भाषा | Updated: September 13, 2019 17:48 IST

अधिकारी ने बताया कि यह राहत 35 जोड़ी हमसफर रेलगाड़ियों के लिए है जिनमें फिलहाल केवल एसी- तीन श्रेणी के कोच लगे होते हैं। अधिकारी ने कहा कि हमसफर रेलगाड़ियों में तत्काल टिकट किराया भी घटाया गया है। इनकी कीमत अब मूल किराये के 1.5 गुना की बजाए 1.3 गुना होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देहमसफर ट्रेनों में दो शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के डिब्बे भी लगाए जाएंगे जिनमें अभी सिर्फ एसी-थ्री श्रेणी के डिब्बे होते हैं : अधिकारी।तत्काल टिकट की कीमत मूल किराये (बेस फेयर) के 1.5 गुना के बजाय 1.3 गुना होगी।

यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने अपनी प्रीमियम हमसफर रेलगाड़ियों से फ्लेक्सी फेयर योजना को हटा दिया है। साथ ही इन रेलगाड़ियों में शयनयान श्रेणी के कोच लगाने का भी निर्णय किया है।

यह जानकारी शुक्रवार को रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि यह राहत 35 जोड़ी हमसफर रेलगाड़ियों के लिए है जिनमें फिलहाल केवल एसी- तीन श्रेणी के कोच लगे होते हैं। अधिकारी ने कहा कि हमसफर रेलगाड़ियों में तत्काल टिकट किराया भी घटाया गया है। इनकी कीमत अब मूल किराये के 1.5 गुना की बजाए 1.3 गुना होगी। 

2020 तक 150 रेलवे स्टेशनों को हरित स्टेशन के रूप में तब्दील करें अधिकारी: रेल राज्यमंत्री

रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने रेलवे को अगले साल महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती तक 150 स्टेशनों के लिए हरित प्रमाणपत्र हासिल करने का निर्देश दिया है। वह यहां रेल मंत्रालय और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिवाहक का जोर ऊर्जा कार्यकुशलता गतिविधियों पर होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सीआईआई और रेलवे से महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर 150 स्टेशनों को हरित स्टेशन बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान करता हूं।’’ फिलहाल 12 रेलवे स्टेशन, पांच उत्पादन इकाइयां, 44 कार्यशालाएं एवं 11 भवन हरित प्रमाणित हैं। 

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग