लाइव न्यूज़ :

देवस्थानम का विरोध कर रहे पुजारियों ने कहा : कभी नहीं था सोचा था कि पूजा छोड़ धरने को मजबूर होंगे

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:08 IST

Open in App

उत्तरकाशी (उत्तराखंड), 23 जून देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के पुजारियों ने बुधवार को कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे पूजा छोड़ धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।

दोनों मंदिरों के पुजारी सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं और बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बोर्ड को जल्द भंग नहीं किए जाने पर आक्रामक आंदोलन शुरू करने की धमकी दी है।

पुजारी सोमवार से पहले, बोर्ड के विरोध में हाथों पर काली पट्टी बांधकर पूजा कर रहे थे। वे हमेशा देवस्थानम बोर्ड के गठन का विरोध करते रहे हैं और उन्हें लगता है कि यह उनके अधिकारों का उल्लंघन है।

उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड का गठन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल के दौरान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित 51 मंदिरों के प्रबंधन के लिए राज्य विधानसभा में पारित एक कानून के माध्यम से किया गया था।

हालांकि उनके उत्तराधिकारी तीरथ सिंह रावत ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद फैसले पर पुनर्विचार करने और सभी हितधारकों को विश्वास में लेकर सभी 51 मंदिरों को इसके दायरे से हटाने का संकेत दिया था।

गंगोत्री में धरने पर बैठने वालों में अरुण सेमवाल, सुभाष सेमवाल, दीपक सेमवाल और हरीश सेमवाल शामिल थे, वहीं यमुनोत्री में धरना देने वालों में लखन उनियाल, अनिरुद्ध उनियाल, विजय उनियाल, कपिल उनियाल और विशालमणि उनियाल शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी