लाइव न्यूज़ :

चुनाव में लोगों ने जिन पार्टियों को खारिज कर दिया, उन्होंने जनादेश ‘चुराने’ के लिए हाथ मिला लियाः भाजपा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 19:15 IST

भाजपा ने जरूरी संख्या बल नहीं होने के बावजूद सरकार गठन करने के अपने फैसले की विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना को भी खारिज कर दिया। भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्ह राव ने कहा कि राकांपा नेता अजित पवार से आश्वासन मिलने के बाद भलमनसाहत से ऐसा किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का समर्थन नहीं होता तो उसकी संख्या दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाती।सत्ता की राजनीति में विचारों की तिलांजलि देते हुए उसने चुनाव बाद की स्थिति का लाभ उठाया।

महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस गठजोड़ के सरकार बनाने की संभावना के बीच भाजपा ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा चुनाव में लोगों ने जिन पार्टियों को खारिज कर दिया, उन्होंने जनादेश ‘चुराने’ के लिए हाथ मिला लिया है।

भाजपा ने जरूरी संख्या बल नहीं होने के बावजूद सरकार गठन करने के अपने फैसले की विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना को भी खारिज कर दिया। भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्ह राव ने कहा कि राकांपा नेता अजित पवार से आश्वासन मिलने के बाद भलमनसाहत से ऐसा किया गया।

राव ने अपनी पार्टी की पूर्व सहयोगी शिवसेना पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का समर्थन नहीं होता तो उसकी संख्या दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाती, लेकिन सत्ता की राजनीति में विचारों की तिलांजलि देते हुए उसने चुनाव बाद की स्थिति का लाभ उठाया।

महाराष्ट्र में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत शनिवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को इस पद से अपना इस्तीफा देते हुए कहा कि उनके पास पर्याप्त संख्या (विधायकों की) नहीं है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?