लाइव न्यूज़ :

नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में पदस्थापित निकला अकूत संपत्ति का मालिक, आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2022 20:01 IST

दिल्ली के जोहरी फार्म में उनके दो फ्लैट का पता चला है। साथ ही दिल्ली के शाहीन बाग में एक अन्य फ्लैट का पता चला है। कार्यालय से तलाशी के क्रम में मेरठ में भूखंड खरीदने संबंधी दस्तावेज मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में मिले 3 फ्लैट और मेरठ में भूखंड खरीदने संबंधी दस्तावेज मिले हैंइसके अलावा आवास से ₹143000 नगद तथा स्वर्ण आभूषण मिले हैंआय से 91.08 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज हुआ है

पटना: नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में बतौर रेजिडेंट इंजीनियर के पद पर तैनात भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता फिरोज आलम के ठिकानों पर आज ईओयू की टीम ने छापेमारी की है। छापेमारी में इंजीनियर के अकूत संपत्ति का पता चला है। तलाशी में फिरोज आलम के सुखदेव विहार आवास से ₹143000 नगद तथा स्वर्ण आभूषण मिले हैं। 

दिल्ली के जोहरी फार्म में उनके दो फ्लैट का पता चला है। साथ ही दिल्ली के शाहीन बाग में एक अन्य फ्लैट का पता चला है। कार्यालय से तलाशी के क्रम में मेरठ में भूखंड खरीदने संबंधी दस्तावेज मिले हैं। इसका सत्यापन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय में भतीजा का पासबुक, भाई के चिकित्सा में एक लाख का खर्च संबंधित एवं भाभी का हस्ताक्षरित सादा कागज मिला है। 

इसके अतिरिक्त अन्य संपत्ति के संबंधी दस्तावेज तथा अन्य महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं। तलाशी के क्रम में फिरोज आलम के एक और ठिकाना के बारे में भी जानकारी मिली है। ईओयू की टीम ने इनके 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इनमें से 4 ठिकाने नई दिल्ली में हैं, जबकि एक पटना में है। इन पर आय से 91.08 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज हुआ है। 

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि बिहार भवन-निवास में तैनात इंजीनियर फिरोज आलम के खिलाफ कई बार जांच हुई और जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं इनाम में प्रमोशन और फिर दिल्ली के उसी बिहार भवन-निवास में ड्यूटी लगती रही। सात साल पहले एक विधायक ने निगरानी विभाग और भवन निर्माण विभाग से शिकायत किया था। 

दिखावे के लिए जांच भी हुई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं। उल्टे वह उसी बिहार भवन-निवास में जूनियर इंजीनियर से एसडीओ और फिर कार्यपालक अभियंता बन ठाट से नौकरी करता आ रहा है। शिकायत करने वाले विधायक उस इंजीनियर का कुछ नहीं बिगाड़ पाये।

टॅग्स :बिहारक्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत