लाइव न्यूज़ :

विपक्ष शीतकालीन सत्र से पूर्व सरकार की पारंपरिक चाय पार्टी में नहीं पहुंचा

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:09 IST

Open in App

मुम्बई, 21 दिसंबर विपक्ष ने महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा दी गयी पारंपरिक चाय पार्टी से दूरी बनाये रखी । विपक्षी भाजपा ने विभिन्न मुद्दों पर राज्य को त्रिदलीय सरकार को घेरने की कोशिश करने का संकेत दिया है जिससे इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी चाय पार्टी में नहीं पहुंचे। उन्होंने नवंबर में यहां एक निजी अस्पताल में मेरूदंड सर्जरी करायी थी और इस माह के प्रारंभ में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र इस बार मुम्बई में 22 से 28 दिसंबर तक होने जा रहा है। आम तौर पर शीतकालीन सत्र नागपुर में होता है।

विधायी कार्य मंत्री अनिल परब ने बताया कि इस सत्र में 11 विधेयक एवं और एक विनियोग विधेयक पेश किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि ठाकरे सत्र में हिस्सा लेना चाहते हैं इसलिए शीतकालीन सत्र का स्थल मुम्बई करने का फैसला किया गया।

आज दिन में उससे पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि भाजपा स्थानीय निकायों में ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण की रक्षा करने में महा विकास अघाड़ी सरकार की विफलता का मुद्दा उठायेगी तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की भर्ती प्रक्रिया में कथित कदाचार की सीबीआई जांच की मांग करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी आपदा प्रभावित किसानों के बीच फसल बीमा के आवंटन में कथित ‘गड़बड़ी’ का भी मुद्दा उठायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह