लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बारिश से जुड़े विभिन्न हादसों में मृतकों की संख्या 22 तक पहुंची

By भाषा | Updated: July 28, 2019 23:21 IST

राजस्थान के आपदा राहत प्रबंधन दल ने भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे कोटा में निचले इलाकों में रह रहे लगभग 250 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

Open in App

राजस्थान में भारी बारिश के चलते जहां कोटा और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, वहीं राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश से जुड़े हादसों में नौ और लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। राज्य के आपदा राहत प्रबंधन दल ने भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे कोटा में निचले इलाकों में रह रहे लगभग 250 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

कोटा के जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि भारी बारिश के चलते कई कालोनियों में जलभराव के कारण कालोनी वासी अपने-अपने घरों में फंस गए हैं। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और आवश्यकतानुसार राहत दलों को विभिन्न स्थानों पर राहत कार्यो के लिए तैनात किया गया है। राहत सचिव आशुतोष पेडनेकर ने बताया कि रविवार को विभिन्न जिलों में वर्षा जनित हादसों में नौ और लोगों के मरने की सूचना मिलने से मृतकों की संख्या 22 तक पहुंच गई है।

भीलवाड़ा में एक मकान की छत गिर जाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, वहीं पाली में उफनते नाले में बह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन लोगों की एक अन्य नाले में पानी में डूबने से मौत हो गई। बूंदी में एक 17 वर्षीय किशोर नाले में बह गया। वहीं जयपुर के सांगानेर में एक कुंड में डूब जाने से दो युवकों की मौत हो गई।

जोधपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, शनिवार रात से रविवार सुबह तक राज्य के बूंदी में मूसलाधार और कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बूंदी में 26 सेंटीमीटर बारिश, तालेडा में 20 सेंटीमीटर, कोटा में 15 सेंटीमीटर, राजसमंद के देवगढ़ में 14 सेंटीमीटर, अजमेर के पिसांगन में 13 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राज्य के अन्य कई स्थानों पर 13 सेंटीमीटर से नीचे बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह से शाम तक जोधपुर में 113.8 मिलीमीटर, जयपुर में 19.1 मिलीमीटर, बीकानेर में 11.7 मिलीमीटर, अजमेर में 10 मिलीमीटर, गंगानगर में 9.4 मिलीमीटर, कोटा में 6.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टराजस्थानमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों