लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या गिरकर 1,05,691 हुई

By भाषा | Updated: November 28, 2021 10:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,774 नए मामले आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,45,72,523 हो गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,05,691 रह गयी जो 543 दिन में सबसे कम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, महामारी से 621 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,68,554 हो गयी है। कोरोना वायरस संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार 51 दिनों से 20,000 से कम और लगातार 154वें दिन 50,000 से कम है।

आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,05,691 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है और मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.34 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,328 मामलों की गिरावट आयी है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 0.80 प्रतिशत दर्ज की गयी। यह पिछले 55 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी 0.85 प्रतिशत दर्ज की गयी। यह पिछले 14 दिनों से एक प्रतिशत से कम है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,39,98,278 हो गयी है जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.36 प्रतिशत हो गई। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 121.94 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?