CWC: सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के इस्तीफे की खबर को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने किया खारिज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 12, 2022 09:30 PM2022-03-12T21:30:36+5:302022-03-12T21:58:07+5:30

कांग्रेस नेता ने ट्विटर लिखा, अज्ञात स्रोतों के आधार पर एनडीटीवी पर कथित इस्तीफे की खबर पूरी तरह से अनुचित, शरारती और गलत है। एक टीवी चैनल के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के कहने पर काल्पनिक स्रोतों से आने वाली इस तरह की निराधार प्रचार कहानियों को प्रसारित करना अनुचित है।

The news story of alleged resignations being carried on NDTV based on unnamed sources is completely unfair, mischievous and incorrect says Randeep Surjewala | CWC: सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के इस्तीफे की खबर को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने किया खारिज

CWC: सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के इस्तीफे की खबर को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने किया खारिज

HighlightsNDTV की खबर को बताया पूरी तरह से अनुचित, शरारती और गलतकांग्रेस नेता ने चैनल पर भाजपा प्रोपेगेंडा चलाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली:कांग्रेस वर्किंग कमेटी की रविवार को मीटिंग होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस में एनडीटीवी की एक खबर ने हलचल पैदा कर दी। न्यूज चैनल ने अज्ञात स्रोत को आधार पर ये खबर चलाई कि कल होने वाली कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस्तीफा देंगी। अब इस खबर को कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने खारिज किया है। 

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के कद्दावर नेता ने लिखा, अज्ञात स्रोतों के आधार पर एनडीटीवी पर कथित इस्तीफे की खबर पूरी तरह से अनुचित, शरारती और गलत है। एक टीवी चैनल के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के कहने पर काल्पनिक स्रोतों से आने वाली इस तरह की निराधार प्रचार कहानियों को प्रसारित करना अनुचित है।

दरअसल, एनडीटीवी ने शनिवार को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के इस्तीफा देने की खबर को प्रसारित किया था। मीडिया चैनल के मुताबिक कल (रविवार) को होने वाली कांग्रेस की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस्तीफा देंगे। हालांकि चैनल ने सोर्स के हवाले से यह खबर चलाई थी। 

बता दें कि कल रविवार को कांग्रेस पार्टी की दो अहम बैठकें होने वाली हैं। पहले कांग्रेस संसदीय दल की बैठक और उसके बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग होगी। सोनिया गांधी ने कल (रविवार) सुबह 10.30 बजे पार्टी के संसदीय रणनीति समूह की बैठक 10 जनपथ पर बुलाई है।

वहीं शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यसमिति की भी बैठक होने वाली है। इन दोनों बैठकों में पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार को लेकर मंथन हो सकता है।

Web Title: The news story of alleged resignations being carried on NDTV based on unnamed sources is completely unfair, mischievous and incorrect says Randeep Surjewala

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे