लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में गुर्जरों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी

By भाषा | Updated: November 4, 2020 22:13 IST

Open in App

जयपुर, चार नवम्बर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर गुर्जरों का आंदोलन बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा।

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की मांगों को लेकर बुधवार को सरकार के साथ हुई बातचीत में कोई ठोस सार्थक परिणाम सामने नहीं आने के बीच आंदोलन जारी है।

गुर्जर आंदोलन के कारण पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल पर हिंडौन सिटी-बयाना रेल खंड पर यातायात अवरूद्ध होने से 10 यात्री रेलों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया गया।

आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोडी सिंह बैंसला के नेतृत्व में आंदोलनकारियों के दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर पटरी पर बैठे होने के कारण रेलवे ने कई रेलों के मार्ग में बदलाव किया वहीं रोडवेज ने कुछ बसों का संचालन बंद कर दिया।

गुर्जर अपनी छह मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इनकी मांगों में समझौते और चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार बैकलॉग रिक्तियों को अधिसूचित करना, सभी प्रक्रियाधीन भर्तियों में पांच प्रतिशत आरक्षण व आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करवाना शामिल है।

पीलूपुरा में कर्नल बैंसला ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह खुद चाहते हैं कि इसका समाधान जल्दी निकले क्योंकि वे कोई समाधान नहीं निकलने की स्थिति में आंदोलनकारियों द्वारा सड़क व रेलमार्ग बंद किए जाने को लेकर चिंतित हैं।

उन्होंने कहा, '' हम राज्य सरकार के साथ बातचीत के लिये तैयार हैं लेकिन शर्त है कि हमारी मांग पूरी हो.. हम कब मना कर रहे हैं बात करने के लिये। अगर हमारी मांगें पूरी हो जाती हैं तो.. हमें कोई बैठने का शोक थोड़े है.. हम नहीं बैठेंगे।''

वहीं राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नीरज के. पवन ने पीलूपुरा में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार मुद्दे पर समाधान ढूंढने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में भर्ती परीक्षा निर्धारित है और सरकार चाहती है कि अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) से अधिकतम नौजवानों को मौका मिले।

पवन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जल्द की मुद्दे का समाधान निकल जायेगा।

इस बीच, गुर्जरों के एक धड़े के नेता हिम्मत सिंह ने आरोप लगाया कि लोगों ने कर्नल बैंसला और उनके बेटे का समर्थन बंद कर दिया क्योंकि उन्होंने आरक्षण के नाम पर लोगों से पैसे जुटाना शुरू कर दिया था।

उन्होंने कहा कि यदि कर्नल बैंसला व उनके बेटे में हिम्मत है तो यह चुनौती है कि कर्नल बैंसला फाउंडेशन के खाते को सार्वजनिक करें। इस बारे में कर्नल बैंसला या उनके बेटे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह