लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार के खिलाफ ब्राह्मण उत्पीड़न का मुद्दा उठाएंगे विधायक, जितिन प्रसाद ने दलगत भावना से उपर उठकर सदन में इस मामले को उठाने की अपील की

By भाषा | Updated: August 19, 2020 15:09 IST

जितिन प्रसाद ने एक पत्र में कहा कि मैं प्रदेश में ब्राहमण समाज के लोगों की हत्याओं एवं इनके खिलाफ बढ़ते अत्याचार के खिलाफ सभी सर्व समाज के विधायकों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आप सभी से अपील करता हूं कि आप सभी दलगत भावना से उपर उठकर इस मामले को विधानसभा में उठाएं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने कहा कि ब्राहमण उत्पीड़न के प्रकरणों को सरकार के सम्मुख प्रभावी ढंग से उठाकर इसपर अविलंब अंकुश लगाने की सरकार से मांग करें ।जितिन प्रसाद ने कहा कि आपके इस कदम के लिए संपूर्ण प्रदेश का ब्राहमण समाज आप सभी का आभारी रहेगा।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से जब पूछा गया कि क्या ब्राह्मण उत्पीडन का मुद्दा भी उठेगा, तो उनका जवाब था, ''कानून व्यवस्था में सब आ जाता है।''

लखनऊ: कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने सर्व समाज के विधायकों से बुधवार को अपील की कि वे बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में ब्राह्मण उत्पीड़न का मामला प्रभावी ढंग से उठायें ।

प्रसाद ने एक पत्र में कहा, ''मैं प्रदेश में ब्राहमण समाज के लोगों की हत्याओं, हमले एवं बढ़ते अत्याचार की ओर आप सभी सर्व समाज के विधायकों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आप सभी से अपील करता हूं कि आप सभी दलगत भावना से उपर उठकर आगामी 20 अगस्त से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र में अपने अपने जनपदों, विधानसभा क्षेत्रों में ब्राहमण उत्पीडन के प्रकरणों को सरकार के सम्मुख प्रभावी ढंग से उठाकर इस अन्याय, अत्याचार एवं उपेक्षा पर अविलंब अंकुश लगाने की सरकार से मांग करें ।''

प्रसाद ने कहा, ''आपके इस कदम के लिए संपूर्ण प्रदेश का ब्राहमण समाज आप सभी का आभारी रहेगा।'' कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 'भाषा' से बातचीत करते हुए कहा, ''उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या, अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला, पत्रकारों का उत्पीडन, यूरिया का मुद्दा, कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने में सरकार की अक्षमता और बाढ की समस्या जैसे मुददे उठाये जाएंगे।''

उनसे सवाल किया गया था कि बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी कौन से मुददे प्रमुखता से उठाएगी । जब पूछा गया कि क्या ब्राह्मण उत्पीडन का मुद्दा भी उठेगा, तो उनका जवाब था, ''कानून व्यवस्था में सब आ जाता है।'' भाषा अमृत पवनेश शाहिद शाहिद

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया