राजस्थान के पिलानी व संगरिया में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Published: December 15, 2021 12:52 PM2021-12-15T12:52:21+5:302021-12-15T12:52:21+5:30

The minimum temperature in Rajasthan's Pilani and Sangaria is 4.1 degree Celsius. | राजस्थान के पिलानी व संगरिया में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के पिलानी व संगरिया में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस

जयपुर, 15 दिसंबर राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तेज सर्दी का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में पिलानी व हनुमानगढ़ के संगरिया में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सीकर जिले के फतेहपुर में यह 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य के नागौर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस , जैसलमेर में 6.3 डिग्री, बीकानेर में 6.5 डिग्री, चुरू में 6.7 डिग्री, गंगानगर में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 20.1 से 26.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The minimum temperature in Rajasthan's Pilani and Sangaria is 4.1 degree Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे