पांच वर्षों में सबसे कम, 2018-19 में 153 आईएएस ही केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हुए, पिछले साल 211 की नियुक्तियां हुईं

By भाषा | Published: October 28, 2019 04:27 PM2019-10-28T16:27:10+5:302019-10-28T16:27:10+5:30

कार्मिक मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि 2014-15 के दौरान सीएसएस के तहत कुल 340 आईएएस अधिकारियों को नियुक्त किया गया था जबकि 2015-16 में 320 और 2016-17 के दौरान 247 अधिकारियों को नियुक्त किया गया था।

The lowest in five years, only 153 IAS were posted on central deputation in 2018-19, 211 appointments were made last year. | पांच वर्षों में सबसे कम, 2018-19 में 153 आईएएस ही केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हुए, पिछले साल 211 की नियुक्तियां हुईं

2015-16 में कुल 237 ऐसे अधिकारियों को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया।

Highlights2017-18 के दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 211 अधिकारियों को केन्द्र में पदस्थापना दी गई। जानकारी देते हुए मंत्रालय ने बताया कि 2014-15 में सीएसएस के तहत 196 नियुक्तियां की गई।

केन्द्रीय कर्मचारी योजना (सीएसएस) के तहत 2018-19 में केवल 153 आईएएस अधिकारियों को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया। पिछले पांच वर्षों में यह संख्या सबसे कम है।

कार्मिक मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि 2014-15 के दौरान सीएसएस के तहत कुल 340 आईएएस अधिकारियों को नियुक्त किया गया था जबकि 2015-16 में 320 और 2016-17 के दौरान 247 अधिकारियों को नियुक्त किया गया था।

मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017-18 के दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 211 अधिकारियों को केन्द्र में पदस्थापना दी गई। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) और भारतीय डाक सेवा जैसी समूह ए की सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए मंत्रालय ने बताया कि 2014-15 में सीएसएस के तहत 196 नियुक्तियां की गई।

आंकड़े के अनुसार 2015-16 में कुल 237 ऐसे अधिकारियों को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया जबकि 2016-17 में 246, 2017-18 में 171 और 2018-19 में यह संख्या 195 थी। आईएएस अधिकारियों की कुल अधिकृत क्षमता एक जनवरी, 2019 तक 6,500 थीं और केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति रिजर्व (सीडीआर) 1,381 थी। इन 1,381 आईएएस अधिकारियों में से केन्द्र में 507 आईएएस अधिकारी कार्यरत है।

Web Title: The lowest in five years, only 153 IAS were posted on central deputation in 2018-19, 211 appointments were made last year.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे