लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- कोर्ट का काम न्याय देना है, समाज को संदेश देना नहीं

By भाषा | Updated: June 2, 2020 05:13 IST

दिल्ली हाईकोर्ट: न्यायाधीश ने कहा कि अगर अदालत को लगता है कि उसे न्यायिक हिरासत में रखने से जांच या अभियोजन का कोई उद्देश्य पूरा नहीं होने वाला तो आरोपी को जमानत देने से इनकार करने का कोई आधार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि अदालत का काम न्याय देना है, समाज को संदेश देना नहीं।अदालत ने इसी के साथ कहा कि जेल प्राथमिक रूप से दोषियों के लिये हैं, न कि जनता को संदेश देने के लिये विचाराधीन कैदियों को हिरासत में रखने के लिये। 

नई दिल्लीःदिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि अदालत का काम न्याय देना है, समाज को संदेश देना नहीं। अदालत ने इसी के साथ कहा कि जेल प्राथमिक रूप से दोषियों के लिये हैं, न कि जनता को संदेश देने के लिये विचाराधीन कैदियों को हिरासत में रखने के लिये। 

इस साल फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में एक आरोपी को जमानत देते हुए न्यायमूर्ति अनूप जे भंभानी ने यह टिप्पणी की और दिल्ली पुलिस की उस दलील को खारिज कर दिया कि इस शुरुआती चरण में जमानत देने से समाज में प्रतिकूल संदेश जाएगा और राष्ट्रीय राजधानी में ऐसे अपराधों को होने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। 

न्यायाधीश ने कहा कि अगर अदालत को लगता है कि उसे न्यायिक हिरासत में रखने से जांच या अभियोजन का कोई उद्देश्य पूरा नहीं होने वाला तो आरोपी को जमानत देने से इनकार करने का कोई आधार नहीं है। उच्च न्यायालय ने कहा, “जेल मुख्य रूप से दोषियों को सजा देने के लिये है, न कि समाज को कोई ‘संदेश’ देने के लिये विचाराधीन को रखने के लिये। अदालत का काम कानून के अनुरूप न्याय करना है, समाज को संदेश भेजना नहीं।” 

उच्च न्यायालय ने फिरोज खान को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और उसके दो रक्त संबंधियों द्वारा इतनी ही रकम की दो जमानत राशि जमा करने पर जमानत मंजूर करते हुए निर्देश दिया कि वह अदालत की इजाजत के बिना राष्ट्रीय राजधानी से बाहर नहीं जाएगा। याचिका के मुताबिक उसे तीन अप्रैल को उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर पुलिस थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था। उस पर कथित तौर पर दंगा और एक घर को नष्ट करने के लिये आग लगाने या विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। 

प्राथमिकी में शिकायतकर्ता के बयान के मुताबिक 24 फरवरी को कुछ दंगाइयों ने उसकी दुकान को आग लगा दी और लाखों रुपये लूट लिए। खान ने जमानत मांगते हुए कहा था कि न ही प्राथमिकी में उसका नाम है और न ही जांच के दौरान ऐसा कोई साक्ष्य जुटाया गया, जो उसे अपराध के साजिशकर्ता के तौर पर स्थापित करे।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?