लाइव न्यूज़ :

इंडियन आर्मी ने बनाया ईस्टर्न सेक्टर की सुरक्षा का अचूक प्लान, जल्द शुरू होगी होवित्जर तोप की तैनाती!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 08:54 IST

चीन ने सीमा तक सड़कों का निर्माण करके बेहद सहूलियत हासिल कर ली है। ऐसे में भारत की होवित्जर तोपों को हेलीकॉप्टर के जरिए दुर्गम स्थानों तक पहुंचाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान और चीन सीमा पर बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए इन तोपों की महत्ता बढ़ जाती है। भारतीय सेना अरुणाचल प्रदेश में हल्के होवित्जर तोप तैनात करने की तैयारी कर रही है।

भारतीय सेनाअरुणाचल प्रदेश में हल्के होवित्जर तोप तैनात करने की तैयारी कर रही है। इससे ईस्टर्न सेक्टर की पहाड़ी सीमाओं की सुरक्षा को काफी बल मिलेगा। हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में ये बातें कही हैं।

155mm/39 कैलिबर की होवित्जर हेलीकॉप्टर पर लोड करके पहाड़ी इलाकों में भी आसानी से ले जाई जा सकती है। भारत ने नवंबर 2016 में अमेरिका से 145 होवित्जर तोप का 750 मिलियन डॉलर में करार किया था।

एचटी ने एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि एम777 पूर्वोत्तर इलाके में एक गेम-चेंजर साबित होगी। बोइंग सीएच-47एफ चिनूक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करके इसे आसानी से तैनात किया जा सकता है। होवित्जर तोप लाइट आर्टिलरी रेजिमेंट का हिस्सा बनेगी।

चीन ने सीमा तक सड़कों का निर्माण करके बेहद सहूलियत हासिल कर ली है। ऐसे में भारत की होवित्जर तोपों को हेलीकॉप्टर के जरिए दुर्गम स्थानों तक पहुंचाया जा सकता है। इससे  सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और यह गेम चेंजर साबित हो सकती हैं।

थल सेना 145 एम 777 होवित्जर की सात रेजीमेंट भी बनाने जा रही है। इसे हेलीकॉप्टर या विमान के जरिए एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। होवित्जर अमेरिका में बनी बेहद हल्की तोप है। इसे अफगानिस्तान और इराक युद्ध में इस्तेमाल किया जा चुका है। अभी इसका इस्तेमाल अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया कर रहे हैं।

पाकिस्तान और चीन सीमा पर बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए इन तोपों की महत्ता बढ़ जाती है। यह दमदार तोप 24-30 किमी की दूरी तक वार कर सकती है। इसे एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाने के लिए भारत ने अमेरिका से 15 चिनूक हेलीकॉप्टर भी खरीदे हैं। ये करार सितंबर 2015 में 1.18 बिलियन डॉलर में हुआ। इसमें से 6 हेलीकॉप्टर की डिलेवरी हो चुकी है।

टॅग्स :भारतीय सेनाअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह