लाइव न्यूज़ :

ICAI ने CA परीक्षार्थियों के विरोध के बाद परीक्षा प्रक्रिया जांच के लिये समिति बनाई

By भाषा | Updated: September 27, 2019 00:22 IST

आईसीएआई के अध्यक्ष प्रफुल्ल छाजड़ ने इससे पहले दिन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आईसीएआई की ओर से आयोजित परीक्षा प्रक्रिया में उत्तर पुस्तिकाओं का गुणवत्तापरक मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए कई स्तर पर निगरानी की जाती है।

Open in App

चार्टर्ड अकाउंटेंटों के शीर्ष निकाय भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुये परीक्षा प्रक्रिया की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। आईसीएआई के विद्यार्थी चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। आईसीएआई के अध्यक्ष प्रफुल्ल छाजड़ ने इससे पहले दिन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आईसीएआई की ओर से आयोजित परीक्षा प्रक्रिया में उत्तर पुस्तिकाओं का गुणवत्तापरक मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए कई स्तर पर निगरानी की जाती है।

बाद में आईसीएआई ने बयान जारी कर कहा है कि एक उच्चस्तरीय स्वतंत्र समिति का गठन करने का फैसला किया गया है। यह समिति परीक्षा प्रक्रियाओं और सीए परीक्षाओं की निगरानी करने वाले नियमनों की समीक्षा करेगी। इनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट नियमन, 1988 का नियमन 39 (4) भी शामिल है। समिति आईसीएआई की परीक्षा प्रणाली में जहां जरूरत होगी, बदलावों के बारे में सुझाव देगी। इस समिति का संयोजक आईसीएआई परिषद में सरकार की ओर से मनोनीत पी सी जैन को बनाया गया है।

समिति में उच्चतम न्यायालय के पूर्व जज न्यायमूर्ति (सेवानिवृतत) अनिल आर दवे, आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष वेद जैन और अमरजीत चोपड़ा तथा शिक्षावदि गिरीश आहूजा शामिल हैं। आईसीएआई के कार्यकवाहक सचिव इस समिति के सचिव होंगे। सीए परीक्षा में शामिल उम्मीदवार परीक्षा की अपनी कॉपी की दोबारा जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि उनकी कॉपियां सही तरीके से नहीं जांची गई है इसलिए इनकी दोबारा जांच कराई जाए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि छात्रों की उनकी उत्तर पुस्तिका की फिर से जांच करने की मांग उचित है और सभी राजनीतिक दलों को इसका समर्थन करना चाहिये। आम आदमी पार्टी ने भी छात्रों की मांग का समर्थन किया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग