लाइव न्यूज़ :

निजी क्षेत्र के सहयोग के बिना सर्वोच्च स्तर की स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था संभव नहीं : वर्धन

By भाषा | Updated: March 26, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च देश की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में निजी क्षेत्र की भूमिका को मजबूत करने के महत्व को रेखांकित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि भारत को अगर दुनिया भर में शीर्ष स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था हासिल करनी है तो यह निजी क्षेत्र के सहयोग के बिना संभव नहीं होगा।

‘नेटहेल्थ’ के सातवें वार्षिक शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान “कोविड बाद के दौर में भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था के विस्तार” विषय पर वर्धन ने कहा कि “सभी के लिये स्वास्थ्य” के अंतिम लक्ष्य को सार्वजनिक के साथ ही निजी क्षेत्र के सक्रिय सहयोग के बिना हासिल नहीं किया जा सकता।

उन्होंने देश की स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था में निजी क्षेत्र की भूमिका को मजबूत करने के महत्व को रेखांकित किया।

मंत्री ने कहा, “भारत को अगर दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवाओं के उच्चतम मानक को हासिल करना है तो यह निजी क्षेत्र के सहयोग के बिना संभव नहीं हो सकता। निजी क्षेत्र की सक्रिय सहभागिता से स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रावधानों को और व्यापक बनाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस