लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म, हत्या के दोषी को फांसी की सजा दिलाने वाली टीम को सरकार देगी एक लाख रुपये का इनाम

By भाषा | Updated: March 27, 2021 20:25 IST

Open in App

लखनऊ, 27 मार्च आजमगढ़ जिले के थाना मुबारकपुर क्षेत्र में दुष्कर्म व हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को फांसी की सजा दिलाने वाली जिले की पुलिस टीम व अभियोजन टीम को उत्साहवर्धन के तहत प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

शनिवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार, अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने यह सराहनीय कार्य करने के लिए सरकार की ओर से एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में विगत 24 नवंबर 2019 को इब्राहिमपुर भरौलिया निवासी नजीरुद्दीन उर्फ पौआ ने गांव के एक घर में घुसकर महिला और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने महिला, उसके पति तथा चार माह के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने दो अन्य बच्चों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

आजमगढ़ जिले की पॉक्‍सो अदालत ने बुधवार को इस मामले दोषी ठहराए गए व्यक्ति को फांसी की सजा सुनाने के साथ ही नौ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

पॉक्‍सो अदालत के न्यायाधीश ने 66 पेज के फैसले में इस घटना को बेहद क्रूर, अमानवीय व दुर्लभतम करार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?