लाइव न्यूज़ :

असम में एक्सप्रेस राजमार्ग बनाने को लेकर व्यावहारिकता का अबतक अध्ययन नहीं किया गया : सरमा

By भाषा | Updated: October 1, 2021 01:38 IST

Open in App

धेमाजी (असम), 30 सितंबर केंद्र सरकार ने करीब साढ़े चार साल पहले असम में ब्रह्मपुत्र नदी के साथ एक्सप्रेस राजमार्ग बनाने की घोषणा की थी जिसमें 40,000 करोड़ रुपये का निवेश होना था, मगर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को कहा कि परियोजना की व्यावहारिकता का अबतक अध्ययन नहीं किया गया है।

सरमा ने यहां कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि राज्य अब तटबंधों पर सड़कों का निर्माण करने जा रहा है और जोनाई से माजुली तक इस तरह की पहली सड़क बनाने के लिए 183 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने कहा, “एक्सप्रेस राजमार्ग एक अवधारणा थी और यह देखने के लिए कोई अध्ययन नहीं किया गया था कि क्या इसे लागू किया जा सकता है। तटबंधों पर सड़क बनाने की योजना है। लेकिन यह राजमार्ग नहीं होगा।”

अप्रैल 2017 में, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की थी कि सरकार ब्रह्मपुत्र के साथ पूर्व क्षेत्र का पहला एक्सप्रेस राजमार्ग विकसित करेगी जिसमें 40,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी