लाइव न्यूज़ :

शोरूम मालिक की मौत मामले में परिजन ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप

By भाषा | Updated: November 9, 2020 17:01 IST

Open in App

नोएडा, नौ नवंबर नोएडा सेक्टर 88 में मोटरसाइकिल के एक शोरूम के मालिक का दो दिन पहले शव मिलने के मामले की पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों नजरियों से जांच कर रही है। साथ ही इस मामले में पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करने के साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी है।

मामले के अनुसार , मृतक के परिजन ने अज्ञात लोगों को नामित करते हुए थाना फेस-2 में रविवार को हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि जहां पर अंकित बड़गोटती का शव मिला है वहां से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने कथित रूप से किसी लड़की को लिखा है कि वह अपनी मां के साथ खुश रहे।

इस मामले में लापरवाही बरतने पर अपर आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार ने फूल मंडी चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

थाना फेस-2 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि अंकित एक लड़की से प्रेम करता था और दोनों के परिजन इनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे, इस वजह से वह मानसिक तनाव में था।

उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को उसने अपनी मां से काफी देर तक फोन पर बात की तथा उसने अपनी परेशानी भी बताई थी।

मृतक के पिता राजू सिंह बड़गोटती का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती है।

उन्होंने कहा कि अंकित 17 अक्टूबर से लापता है और 19 अक्टूबर उन्होंने कोतवाली फेस 2 में शिकायत दी थी।

उनका आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने हर कदम पर लापरवाही बरती, और अंकित के शव को बरामद नहीं किया। उनके अनुसार 28 अक्टूबर को अंकित की बाइक मिल गई थी लेकिन पुलिस ने 30 अक्टूबर को उसकी बाइक की बरामदगी दिखाई।

इस मामले में अपर आयुक्त लव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस की लापरवाही सामने आई है, जिसकी वजह से फूल मंडी चौकी इंचार्ज मनीष कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है और उनकी विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि घटना में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए