लाइव न्यूज़ :

कालिंदी एक्सप्रेस के शौचालय में हुआ धमाका, यात्रियों में मचा हड़कंप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 21, 2019 10:06 IST

कानपुर से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस बैराजपुर स्टेशन पर खड़ी होते ही शौचालय में एक जोरदार धमाका हो गया

Open in App

शिवराजपुर स्टेशन पर कालिंदी एक्सप्रेस में धमाका हो गया है। कानपुर से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस बैराजपुर स्टेशन पर खड़ी होते ही शौचालय में एक जोरदार धमाका हुुआ है। इससे यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई।

 इस धमाके की खबर मिलने के बाद मौके पर अधिकारी पहुंच गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस व उत्तर प्रदेश पुलिस जांच कर रही है। धमाके की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

एक बोगी में रखी बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई. जिससे लोगों में दहशत फैल गई। अभी तक मामला संदिग्ध बताया जा रहा है, अधिकारी जांच में जुटे हुए  हैं। वहीं, पुलिस को अभी तक एक बोरी मिली है जिसे कब्जे में ले लिया है।

 एटीएस जांच के बाद ही सही जानकारी होगी कि पटाखा था या बम विस्फोट। कोई हताहत नहीं हुआ है। कालिंदी एक्सप्रेस शिवराजपुर स्टेशन पर शाम करीब 7.20 बजे पहुंची थी। ताजा जानकारी के अनुसार एटीएस अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?