लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद किए गए

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:19 IST

Open in App

देहरादून, छह नवंबर सर्दियों के मौसम में होने वाली बर्फबारी के मद्देनजर उत्तराखंड में स्थित भगवान शिव के धाम केदारनाथ तथा यमुनोत्री मंदिर के कपाट शनिवार को बंद कर दिए गए।

चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रकोष्ठ की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे केदारनाथ मंदिर के कपाट सर्दियों के लिये बंद कर दिए गए। वहीं, यमुनोत्री मंदिर में भी वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ अपराह्न करीब 12 बजकर 15 मिनट पर कपाट बंद कर दिए गए।

इस अवसर पर दोनों मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हुए थे।

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद, बाबा केदार (भगवान शिव) की पंचमुखी मूर्ति को फूलों से सजी पालकी में ऊखीमठ के मंदिर में ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गयी, जहां सर्दियों के महीनों में उनकी पूजा की जाती है।

जबकि यमुनोत्री मंदिर से मां यमुना की मूर्ति को सुंदर पालकी में खारसाली मठ ले जाया जाएगा, जहां कुछ महीनों तक उनकी पूजा-अर्चना होगी।

इन दोनों मंदिरों की मूर्तियों को रास्ते में कुछ स्थानों पर विश्राम देने के बाद कुछ दिनों के भीतर उनके-उनके गंतव्य स्थानों की ओर ले जाया जाएगा।

इस वर्ष सितंबर में चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद से लेकर अब तक 4.50 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए।

इससे पहले शुक्रवार को गंगोत्री धाम के कपाट भी बंद कर दिए गए। अब 20 नवंबर को बद्रीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा संपन्न हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह