लाइव न्यूज़ :

लालू परिवार में गहराया विवाद, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने संजय यादव के खिलाफ खोला मोर्चा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 20, 2025 17:25 IST

परिवार का अंदरूनी विवाद इतना गहरा गया है कि राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा होने लगी है कि क्या अब तेज प्रताप यादव के बाद रोहिणी आचार्य पार्टी से किनारा कर लेंगी।

Open in App

पटना:बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक ओर जहां चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं और बिहार अधिकार यात्रा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके परिवार में विवाद गहराता जा रहा है। परिवार का अंदरूनी विवाद इतना गहरा गया है कि राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा होने लगी है कि क्या अब तेज प्रताप यादव के बाद रोहिणी आचार्य पार्टी से किनारा कर लेंगी। यह संकेत रोहिणी आचार्य के हाल ही के सोशल मीडिया पोस्ट से मिल रहा है। इस पोस्ट के जरिए रोहिणी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही याद दिलाई हैं कि वो बिना स्वार्थ के अपना कर्तव्य निभाती हैं। वहीं बढ़ते विवाद को देखकर रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्राइवेट कर लिया है। 

रोहिणी आचार्य के पोस्ट के बाद विवाद इतना बढ़ा कि शनिवार सुबह 8 बजे के बाद अचानक उनका अकाउंट प्राइवेट कर दिया गया और पुराने सभी पोस्ट गायब हो गए। उल्लेखनीय है कि पहले तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर करना। उसके बाद उनका इशारों-इशारों में तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव को ‘जयचंद‘ कहना। ठीक बाद, संजय यादव का राजद में कद बढ़ता देख रोहिणी का आपत्ति जताना। यह पोस्ट वायरल होते ही रोहिणी ने खुद को गंभीर बेटी और बहन बताया। इसके बाद उनका हॉस्पिटल में जाने का पोस्ट और शनिवार 

सुबह तक एक्स अकाउंट प्राइवेट करना। यह सब संकेत जता रहा है कि लालू परिवार में कलह बढ़ती जा रही है। बता दें कि रोहिणी आचार्य के फेसबुक और एक्स पर लगातार पोस्ट सामने आ रहे थे। रोहिणी आचार्य ने शुक्रवार की रात दो पोस्‍ट किए थे। एक पोस्‍ट में उन्‍होंने पिता को किडनी डोनेट किए जाने का जिक्र किया। फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि जो जान हथेली पर रखते हुए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने का जज्बा रखते हैं, बेखौफी- बेबाकी- खुद्दारी तो उनके लहू में बहती है।

तो वहीं, वहीं दूसरी पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा कि मैंने एक बेटी और बहन के तौर पर अपना कर्तव्य और धर्म निभाया है और आगे भी निभाती रहूंगी, मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, न मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है, मेरे लिए मेरा आत्म-सम्मान सर्वोपरि है। इससे पहले उन्होंने तेजस्वी के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव को लेकर एक पोस्ट की थी, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि तेज प्रताप के बाद अब रोहिणी भी संजय यादव के विरोध में उतर आई हैं।

माना जा रहा है कि रोहिणी के इस कदम के पीछे दो मुख्य वजहें हो सकती हैं। पहली, यह कि उन्होंने अपनी निजी राय को लेकर आलोचना से बचने के लिए अकाउंट प्राइवेट किया। दूसरी, यह कि परिवार और पार्टी के नेताओं के बीच किसी भी तरह के विवाद को बढ़ने से रोकना माना जा रहा है। रोहिणी ने हाल में राज्यसभा सांसद संजय यादव, जो तेजस्वी यादव के करीबी और सलाहकार बताए जाते हैं, का कद बढ़ने पर आपत्ति जाहिर की थी। तेजस्वी के बिहार अधिकार यात्रा के रथ पर संजय यादव के अगली सीट पर बैठने को लेकर बवाल शुरू हुआ था। 

एक व्यक्ति ने फेसबुक पर पोस्ट डाली और लिखा- ‘फ्रंट सीट सदैव शीर्ष के नेता-नेतृत्वकर्ता के लिए तय होती है और उनकी अनुपस्थिति में भी किसी को उस सीट पर नहीं बैठना चाहिए। ‘कोई’ अपने आप को शीर्ष नेतृत्व से भी ऊपर समझ रहा है, तो अलग बात है!’ इसे रोहिणी ने रिपोस्ट किया था। इसके बाद दो दलित चेहरों शिवचंद्र राम और रेखा पासवान को आगे कर डैमेज कंट्रोल की कोशिश भी की गई। 

उल्लेखनीय है कि संजय यादव को लेकर उठा विवाद अब कहीं ना कहीं चुनावी माहौल में परिवार के कलह तेजस्वी यादव को परेशान कर सकता है। पारिवारिक मतभेद के बीच तेजस्वी को चुनावी संघर्ष का भी सामना करना है। ऐसे में अब देखना होगा कि तेजस्वी क्या करते हैं?

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?