लाइव न्यूज़ :

असम में अगले मुख्यमंत्री को लेकर अब तक निर्णय नहीं हो सका

By भाषा | Updated: May 5, 2021 00:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा नीत गठबंधन के जीत दर्ज करने के दो दिन बाद भी अब तक असम के अगले मुख्यमंत्री को लेकर निर्णय नहीं हो सका है।

वहीं, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने मंगलवार को कहा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल या वरिष्ठ मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अगली सरकार का नेतृत्व करेंगे।

दास ने कहा कि मुख्यमंत्री के चयन को लेकर निर्णय दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी एक पर्यवेक्षक को भेज रही है, जोकि अगले मुख्यमंत्री के चयन के बारे में बोर्ड को अपनी प्रतिक्रिया देगा।

दास ने संवाददाताओं से कहा, '' सोनोवाल या सरमा में से एक अगला मुख्यमंत्री होगा। हर कोई इस बात को जानता है। मैं अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं से थोड़ा संयम रखने की अपील करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल