लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात का कर्ज 28 हजार करोड़ बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपये हुआ

By भाषा | Updated: February 27, 2020 17:41 IST

गुजरात के उप-मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री नितिन पटेल ने कांग्रेस के विधायक शैलेष परमार के प्रशन का लिखित उत्तर देते हुए कहा कि 31 दिसंबर 2019 तक राज्य के ऊपर 2,40,652 करोड़ रुपये का कर्ज था। यह साल भर पहले की तुलना में 28,061 करोड़ रुपये अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देपटेल ने बुधवार को सदन में 2020-21 के लिये 2,17,287 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा तथा कृषि को आवंटन बढ़िया आवंटन किया गया है।

गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा को बताया कि पिछले एक साल में राज्य का लोक कर्ज 28 हजार करोड़ रुपये बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

राज्य के उप-मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री नितिन पटेल ने कांग्रेस के विधायक शैलेष परमार के प्रशन का लिखित उत्तर देते हुए कहा कि 31 दिसंबर 2019 तक राज्य के ऊपर 2,40,652 करोड़ रुपये का कर्ज था। यह साल भर पहले की तुलना में 28,061 करोड़ रुपये अधिक है।

पटेल ने बुधवार को सदन में 2020-21 के लिये 2,17,287 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा तथा कृषि को आवंटन बढ़िया आवंटन किया गया है। पटेल ने उत्तर देते हुए कहा कि राज्य ने कर्ज के एवज में 2017-18 में ब्याज के रूप में 17,146 करोड़ रुपये व किस्तों के रूप में 13,700 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

वर्ष 2018-19 में राज्य ने 18,124 करोड़ रुपये का ब्याज और 15,440 करोड़ रुपये की किस्त का भुगतान किया। उन्होंने बताया कि राज्य ने बाजार से 1,79,353 करोड़ रुपये, वित्तीय संस्थानों से 14,691 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय लघु बचत कोष से 39,385 करोड़ रुपये और केंद्रीय कर्ज से 7223 करोड़ रुपये के कर्ज लिये हैं। 

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदीविजय रुपानीअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं