लाइव न्यूज़ :

देश ने रूस से एफजीएफए परियोजना पर आगे बढ़ने को कहा, भारत ने दिया जवाब वह बाद में उसमें शामिल हो सकता है

By भाषा | Updated: July 14, 2018 00:24 IST

भारत ने रूस से कहा है कि वह पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान (एफजीएफए) विकसित करने की परियोजना का अभी हिस्सा नहीं होगा और वह बाद के चरण में इस कार्यक्रम में शामिल हो सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जुलाई : भारत ने रूस से कहा है कि वह पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान (एफजीएफए) विकसित करने की परियोजना का अभी हिस्सा नहीं होगा और वह बाद के चरण में इस कार्यक्रम में शामिल हो सकता है। 

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संवाददाताओं से कहा , ‘‘ यह रूस को बता दिया गया है कि वे परियोजना पर आगे बढ़ सकते हैं और हम उसमें बाद के चरण में शामिल हो सकते हैं। ’’

भारत का यह निर्णय दोनों देशों के बीच वर्षों के संवाद में जटिल मुद्दों पर कोई ठोस परिणाम नहीं निकलने के बाद आया है जिसमें परियोजना की कीमत साझा करना शामिल है। इस परियोजना पर करीब 30 अरब डालर या दो लाख करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान है। 

भारत और रूस ने इस बडी परियोजना के लिए वर्ष 2007 में एक अंतर सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किये थे और दोनों सामरिक साझेदारों के बीच सैन्य संबंधों को अगले स्तर पर ले जाने की प्रतिबद्धता जतायी गई थी। 

सीतारमण ने कहा कि सरकार थिएटर कमान के अंतिम लक्ष्य हासिल करने के लिए एक स्तरीय रूख अपना रही है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न रक्षा उपक्रमों द्वारा विकसित किये जा रहे सैन्य ‘‘ प्लेटफार्म’’ की कीमत सुझाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। 

उन्होंने कहा कि समिति शुरूआत में तेजस विमान के विकास पर गौर करेगी जिसे हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड विकसित कर रहा है। इसकी रिपोर्ट दो महीने में सौंपे जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही रक्षा खरीद नीति लाएगी।  

टॅग्स :रूसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया