लाइव न्यूज़ :

इस हफ्ते नहीं बैठेगी न्यायालय की पांच न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ, जानिए वजह?

By भाषा | Updated: April 23, 2019 05:16 IST

पुराने नोटिस में उल्लेख किया गया था कि संविधान पीठ 23 अप्रैल 2019 से प्रधान न्यायाधीश की अदालत में बैठेगी। पुराने नोटिस के मुताबिक पांच न्यायधीशों वाली पीठ 23 अप्रैल से भूमि अधिग्रहण कानून, 2013 की धारा 24 के स्पष्टीकरण से जुड़े दो मामलों पर सुनवाई करने वाली थी।

Open in App
ठळक मुद्देसंविधान पीठ 23 अप्रैल 2019 से शुरू हो रहे हफ्ते में नहीं बैठेगी।पुराने नोटिस के मुताबिक पांच न्यायधीशों वाली पीठ 23 अप्रैल से भूमि अधिग्रहण कानून, 2013 की धारा 24 के स्पष्टीकरण से जुड़े दो मामलों पर सुनवाई करने वाली थी।

उच्चतम न्यायालय की पांच न्यायधीशों वाली संविधान पीठ इस हफ्ते नहीं बैठेगी। इस पीठ को भूमि अधिग्रहण मामले समेत कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण मामलों की मंगलवार से सुनवाई करनी थी। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक नोटिस के मुताबिक प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ द्वारा मामलों की सुनवाई रद्द हो गई है।

अन्य मामलों में एक मामला यह है कि क्या सांसदों को संसद या विधानसभा में मतदान के बदले रिश्वत स्वीकार करने के मामलों में मुकदमे से छूट हासिल है। नोटिस में कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए 16 अप्रैल 2019 के पुराने नोटिस को हटाते हुए नया नोटिस इस प्रकार है कि संविधान पीठ 23 अप्रैल 2019 से शुरू हो रहे हफ्ते में नहीं बैठेगी।

पुराने नोटिस में उल्लेख किया गया था कि संविधान पीठ 23 अप्रैल 2019 से प्रधान न्यायाधीश की अदालत में बैठेगी। पुराने नोटिस के मुताबिक पांच न्यायधीशों वाली पीठ 23 अप्रैल से भूमि अधिग्रहण कानून, 2013 की धारा 24 के स्पष्टीकरण से जुड़े दो मामलों पर सुनवाई करने वाली थी।

इन दो मामलों को संविधान पीठ के पास इसलिए भेजा गया था क्योंकि इतनी ही शक्ति वाली शीर्ष अदालत की दो पीठों ने मुद्दे पर विरोधाभासी दृष्टिकोण रखा था। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील