लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह और सरकार के विरोध में पोस्ट करने वाला दारोगा निलंबित

By भाषा | Updated: November 26, 2019 19:30 IST

पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बताया कि कादीपुर कोतवाली में तैनात दारोगा आनन्द गौतम ने अपने फेसबुक पेज पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कई तस्वीरें फोटोशॉप करके पोस्ट की थीं।

Open in App
ठळक मुद्देउसने गृहमंत्री, भाजपा और आरएसएस पर भी अभद्र टिप्पणियां की थीं।दारोगा ने सरकार पर जाति विशेष के विरोध में काम करने का आरोप भी लगाया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सरकार के विरोध में फेसबुक पर पोस्ट करने वाले दारोगा आनंद गौतम को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बताया कि कादीपुर कोतवाली में तैनात दारोगा आनन्द गौतम ने अपने फेसबुक पेज पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कई तस्वीरें फोटोशॉप करके पोस्ट की थीं।

उसने गृहमंत्री, भाजपा और आरएसएस पर भी अभद्र टिप्पणियां की थीं। दारोगा ने सरकार पर जाति विशेष के विरोध में काम करने का आरोप भी लगाया था। सोशल मीडिया पर नजर रख रही साइबर सेल ने पुलिस अधीक्षक को दारोगा आनंद गौतम की पोस्ट के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद दारोगा को निलंबित कर दिया गया । उन्होंने कहा कि दारोगा द्वारा किए जा रहे पोस्ट बेहद आपत्तिजनक हैं और पुलिस सेवा नियमावली के विपरीत हैं। साथ ही यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। 

टॅग्स :मोदी सरकारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर