लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 13:14 IST

Open in App

जयपुर, 31 दिसम्बर राजस्थान में बृहस्पतिवार को भी कड़ाके की सर्दी जारी रही और 12 से अधिक जिलों में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शेखावाटी अंचल के सीकर पिलानी, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, अलवर और भरतपुर में शीतलहर के साथ कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हुआ।

राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान और गिरकर शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

इसके अलावा चूरू में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और सीकर में जमाव बिन्दू पर न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पिलानी में 0.2 डिग्री और वनस्थली में 1.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। भीलवाड़ा में 2.5 डिग्री सेल्सियस, ऐरनपुरा (पाली) में 3.8 डिग्री, गंगानगर में 3.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में चार डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 4.2 डिग्री सेल्सियस, जयपुर-बीकानेर और सवाईमाधोपुर में 4.6-4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए