लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पंढरपुर के विट्ठल मंदिर में महापूजा के लिए खुद वाहन चलाकर रवाना हुए

By भाषा | Updated: July 19, 2021 17:32 IST

Open in App

मुंबई, 19 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सोमवार को यहां से सोलापुर जिले के पंढरपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए, जहां वह मंगलवार को आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर भगवान विट्ठल की वार्षिक ‘महापूजा’ में भाग लेंगे।

मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के बीच ठाकरे, निजी वाहन खुद चलाकर मुंबई से 360 किलोमीटर दूर पंढरपुर के लिए निकले। उनके साथ उनकी पत्नी रश्मि भी थीं। मुख्यमंत्री का काफिला रात में पंढरपुर पहुंचने की उम्मीद है जहां भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी का मंदिर है।

मंदिर में मंगलवार तड़के दो बजे महापूजा की जाएगी। महाराष्ट्र में आषाढ़ी एकादशी पर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी (या पति) द्वारा महापूजा में शामिल होने की लंबी परंपरा रही है।

एकादशी को ‘वारी’ तीर्थयात्रा का समापन होता है जिसमें श्रद्धालु पैदल पंढरपुर की यात्रा करते हैं। हालांकि, पिछले साल और इस बार भी कोविड-19 महामारी के कारण राज्य सरकार ने पैदल तीर्थयात्रा करने की अनुमति नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा