बिहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा गंडक नदी पर बना पुल, उद्घाटन से पहले ही नदी में हो गया विलीन

By एस पी सिन्हा | Published: December 18, 2022 04:10 PM2022-12-18T16:10:07+5:302022-12-18T16:13:10+5:30

शाहेबपुर कमाल प्रखंड के विष्णुपुर आहोक के समीप गंडक नदी पर बना पुल आज सुबह एकाएक टूटकर नदी में विलीन हो गया। यह पुल नौ माह पहले 13 करोड़ की लागत से बना था।

The bridge built on the Gandak river in Bihar merged into the river even before its inauguration | बिहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा गंडक नदी पर बना पुल, उद्घाटन से पहले ही नदी में हो गया विलीन

बिहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा गंडक नदी पर बना पुल, उद्घाटन से पहले ही नदी में हो गया विलीन

Highlightsगंडक नदी पर बना यह पुल नौ माह पहले 13 करोड़ की लागत से बना थामुख्यमंत्री नाबार्ड योजना से बुढ़ी गंडक नदी पर करीब 206 मीटर था पुलउद्घाटन से पहले ही इसमें दरार आने लगी थी, अब बीच का हिस्सा पूरी नदी में बहा

पटना: बिहार के बेगूसराय जिले में गंडक नदी पर निर्माणाधीन पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उद्घाटन से पहले ही गंडक नदी भड़भड़ाकर गिर गया, जो पुल निर्माण में घटिया क्वालिटी का पोल खोल दे रहा है। शाहेबपुर कमाल प्रखंड के विष्णुपुर आहोक के समीप गंडक नदी पर बना पुल आज सुबह एकाएक टूटकर नदी में विलीन हो गया। यह पुल नौ माह पहले 13 करोड़ की लागत से बना था। पुल टूटने के बाद ग्रमीणों में मायूसी है और वह इसको लेकर निर्माणकर्ता को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नाबार्ड योजना से बुढ़ी गंडक नदी पर करीब 206 मीटर का पुल साढ़े 13 करोड़ की लागत से बना था, लेकिन पहुंच पथ के अभाव में इसकी शुरुआत नहीं हो पाई थी। मगर इस नवनिर्मित उच्च स्तरीय आरसीसी पुल उद्घाटन से पहले ही आज सुबह टूट कर धराशाई हो गया। अहले सुबह के समय हादसा होने से जानमाल की क्षति नहीं हुई। 

उद्घाटन होने से पहले ही इसमें दरार आने लगी थी और अब बीच का हिस्सा पूरी तरह से टूट कर गंडक नदी में गिर गया। इस पुल का निर्माण फरवरी 2016 में शुरू हुआ था और अगस्त 2017 में कार्य समाप्ति की का बोर्ड लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण की वजह से पुल का हिस्सा टूटकर नदी में गिरने का आरोप लगाया है। 

स्थानीय लोगों की मानें तो इस पर लोकल ट्रैक्टर एवं अन्य गाड़िया जरूर गुजरती थी। साथ ही पैदल आवागमन भी किया जाता था। दो दिन पहले ही पाया नंबर दो एवं तीन के बीच क्रैक और धसान देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी थी। जिसके बाद बलिया एसडीओ रोहित कुमार, डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र सहित अन्य अधिकारियों ने वहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया था। प्रशासन के द्वारा पुल पर लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।

Web Title: The bridge built on the Gandak river in Bihar merged into the river even before its inauguration

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे