लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार ने अपने खजाने पर लगाया ताला, वेतन, पेंशन के अलावा सभी वित्तीय लेन देन पर रोक

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2026 16:34 IST

इस अवधि में केवल सरकारी मुलाजिमों का वेतन, पेंशन, सहायक अनुदान-वेतन और संविदा कर्मियों का मानदेय ही अदा किया जाएगा। बाकी तमाम बिलों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

Open in App

पटना: बिहार में नीतीश सरकार ने एक कड़ा फैसला लेते हुए वित्तीय अनुशासन को बरकरार रखने के लिए सरकार ने 10 मार्च तक कोषागारों से सिर्फ स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय के बिल पास करने का हुक्म जारी किया है। इस अवधि में केवल सरकारी मुलाजिमों का वेतन, पेंशन, सहायक अनुदान-वेतन और संविदा कर्मियों का मानदेय ही अदा किया जाएगा। बाकी तमाम बिलों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

वित्त विभाग के विशेष सचिव मुकेश कुमार लाल द्वारा पत्र जारी की गई है। इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी और कोषागार पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। सरकार का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी महीने में ट्रेजरी पर बिलों की बाढ़ आ जाती है। आकस्मिक बिल, योजनाओं से जुड़े भुगतान और पुराने दावों के बकाये सब एक साथ पेश किए जाते हैं, जिससे जांच-परख में दिक्कत और सॉफ्टवेयर सिस्टम पर दबाव बढ़ जाता है। हुकूमत का तर्क है कि यह कदम फिजूलखर्ची पर लगाम कसने और बजटीय संतुलन कायम रखने के लिए जरूरी है। 

बिहार ट्रेज़री कोड 2011 के प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा गया है कि बजट की राशि लैप्स होने से बचाने के लिए अनावश्यक निकासी नहीं की जानी चाहिए। कोषागार से उतनी ही रकम निकले, जितनी फौरी तौर पर जरूरी हो। हालांकि, इस फैसले ने ठेकेदारों और दैनिक कामगारों में मायूसी भी पैदा कर दी है। मार्च में होली का त्योहार भी है और कई लोग भुगतान की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन अब 10 मार्च के बाद ही बाकी बिलों की नियमानुसार जांच होगी और फिर भुगतान की कार्रवाई शुरू की जाएगी। सियासी हलकों में इसे वित्तीय सख्ती और ‘प्रशासनिक अनुशासन’ का संदेश माना जा रहा है। सरकार साफ कर चुकी है खजाना जनता का है, और उसका इस्तेमाल तय कवायद और उसूलों के तहत ही होगा।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?