लाइव न्यूज़ :

तख्तापलट की आशंका के चलते सीडीएस की नियुक्ति टाली गई थी, राजनीतिक नेतृत्वों में गहराई से समाई हुई थी: पूर्व थल सेना प्रमुख

By भाषा | Updated: January 13, 2020 19:55 IST

पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) शंकर रॉय चौधरी ने कहा कि सीडीएस की नियुक्ति काफी समय से लंबित थी और सेना के तीनों अंग (थल सेना, नौसेना और वायुसेना) देश में इस पद को सृजित किए जाने के पक्ष में थे ताकि थल सेना, नौसेना और वायुसेना एक कमान के तहत आ सकें लेकिन समस्या राजनीतिक थी।

Open in App
ठळक मुद्दे31 दिसंबर को थल सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए जनरल बिपिन रावत ने अगले ही दिन भारत के प्रथम सीडीएस के तौर पर प्रभार संभाला। रॉय चौधरी ने कहा कि सेना इस देश में हमेशा ही असैन्य प्राधिकारों के अधीनस्थ रही है।

पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) शंकर रॉय चौधरी ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) की नियुक्ति को एक स्वागत योग्य कदम बताते हुए कहा कि यह पहले नहीं किया गया क्योंकि तत्कालीन राजनीतिक नेतृत्वों को तख्तापलट की आशंका थी।

उन्होंने कहा कि सीडीएस की नियुक्ति काफी समय से लंबित थी और सेना के तीनों अंग (थल सेना, नौसेना और वायुसेना) देश में इस पद को सृजित किए जाने के पक्ष में थे ताकि थल सेना, नौसेना और वायुसेना एक कमान के तहत आ सकें लेकिन समस्या राजनीतिक थी।

रॉय चौधरी ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘थल सेना, नौसेना और वायुसेना को एक कमान के तहत लाए जाने की स्थिति में तख्तापलट की आशंका पूर्व के राजनीतिक नेतृत्वों में गहराई से समाई हुई थी...यही कारण है कि सीडीएस का पद सृजित नहीं किया गया था।’’

गौरतलब है कि 31 दिसंबर को थल सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए जनरल बिपिन रावत ने अगले ही दिन भारत के प्रथम सीडीएस के तौर पर प्रभार संभाला। रॉय चौधरी ने कहा कि सेना इस देश में हमेशा ही असैन्य प्राधिकारों के अधीनस्थ रही है लेकिन बलों को एक कमान के तहत लाए जाने पर तख्तापलट हो जाने की निराधार आशंका ने तत्कालीन नेतृत्वों को इस पर फैसला लेने से रोक दिया। उन्होंने कहा, ‘‘यह एकमात्र कारण है कि देश में अब तक सीडीएस नहीं थे।’’

टॅग्स :मोदी सरकारबिपिन रावतभारतीय सेनाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल