लाइव न्यूज़ :

रोहिणी दिल्ली हत्या कांड का फरार तीसरा आरोपी चढा पुलिस हत्थे

By भाषा | Updated: October 30, 2021 18:07 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 30 अक्टूबर हरियाणा पुलिस ने गोगी गैंग के बदमाश अंकित को गिरफ्तार किया है जिसपर हत्या, लूटपाट, डकैती, शस्त्र अधिनियम, फिरौती सहित विभिन्न अपराधों के करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानिया ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश गोगी गैंग का गुर्गा है और उस पर लगभग 20 अपराधिक मामले दर्ज हैं। बिजरानिया के अनुसार हाल में दिल्ली के रोहिणी में हत्या करने के मामले में वह वांछित है, उसे रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस की जिला अपराध शाखा (सीआईए) के कर्मियों ने गांव भंभेवा के निकट टोल प्लाजा से निदाना गांव के निवासी अंकित को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक पिस्तौल तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए है। उन्होंने बताया कि अदालत ने उसे दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक हरियाणा के अलावा दिल्ली पुलिस को भी उसकी तलाश थी क्योंकि उसपर हरियाणा के अलावा दिल्ली में डेढ़ दर्जन से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार दिल्ली पुलिस के साथ हाल में मुठभेड में मारे गए गांव हाडवा निवासी दीपक के साथ मिल कर अंकित ने दिल्ली के रोहिणी में राधेश्याम की गोली मारकर हत्या की थी। राधेश्याम की हत्या के बाद से अंकित वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गया था। बताया जाता है कि अंकित अपने गैंगशटर गोगी की हत्या का बदला लेने की फिराक में था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं