लाइव न्यूज़ :

ठाणेः शिवसेना प्रमुख उद्धव को झटका, बाल ठाकरे के करीबी चम्पा सिंह थापा और मोरेश्वर राजे शिंदे गुट में शामिल, जानें कौन हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2022 13:37 IST

चम्पा सिंह थापा शिवसेना के संस्थापक के विश्वस्त थे और ठाकरे की 27 साल, नवंबर 2012 में उनके निधन से पहले तक सेवा की। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने थापा की सेवा को स्वीकार करते हुए अपने पिता के अंतिम संस्कार के दौरान अपने साथ रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देसंदेश बाल ठाकरे तक पहुंचाते थे।बांद्रा स्थित उनके आवास में कम से कम 35 साल गुजारे हैं।पालघर जिला परिषद के अध्यक्ष वैदेही वडन और स्थानीय निकाय के कुछ सदस्य भी शिंदे गुट में शामिल हुए। 

ठाणेः शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के घर पर उनके साथ लंबे अरसे तक काम करने वाले चम्पा सिंह थापा और मोरेश्वर राजे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो गए।

थापा शिवसेना के संस्थापक के विश्वस्त थे और उन्होंने ठाकरे की 27 साल, नवंबर 2012 में उनके निधन से पहले तक सेवा की। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने थापा की सेवा को स्वीकार करते हुए अपने पिता के अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें अपने साथ रखा था। थापा बाल ठाकरे के लिए फोन उठाते थे और जो भी उन्हें कॉल करता था, उसका संदेश बाल ठाकरे तक पहुंचाते थे।

राजे भी ‘मातोश्री’ में बाल ठाकरे के लिए फोन उठाते थे। उन्होंने बांद्रा स्थित उनके आवास में कम से कम 35 साल गुजारे हैं। मुख्यमंत्री शिंदे ने अपनी अगुवाई वाले गुट में थापा और राजे का शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया। उन्होंने कहा, “ नवरात्र के इस पावन अवसर पर सभी इस बात से खुश हैं कि त्योहारों पर लगे (महामारी संबंधी) प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। बहुत उत्साह है।"

शिंदे ने कहा कि थापा और राजे बाल ठाकरे की छाया की तरह थे और दोनों के उनके गुट में शामिल होने से उत्सव का सुखद वातावरण और बढ़ गया है। शिंदे ने कहा कि दोनों ने उनके गुट में शामिल होने का फैसला किया क्योंकि वह "असली" शिवसेना का प्रतिनिधित्व करते हैं और शिवसेना संस्थापक तथा हिंदुत्व की शिक्षाओं को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “ बालासाहेब साफ बातें करते थे। लोग बालासाहेब को अच्छी तरह से जानते थे और इसलिए उन्होंने (राजे और थापा) महा विकास आघाड़ी के तहत कांग्रेस और राकांपा के साथ शिवसेना के गठबंधन को स्वीकार नहीं किया।“ इस मौके पर पालघर जिला परिषद के अध्यक्ष वैदेही वडन और स्थानीय निकाय के कुछ सदस्य भी शिंदे गुट में शामिल हुए। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईशिव सेनाउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेबाल ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?