लाइव न्यूज़ :

Thane Municipal Corporation Results: 131 सीट पर चुनाव, 33 पर भाजपा-शिवसेना, राज और उद्धव ठाकरे 4 सीट पर आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 16, 2026 13:05 IST

Thane Municipal Corporation Results LIVE:

Open in App
ठळक मुद्देThane Municipal Corporation Results LIVE:Thane Municipal Corporation Results LIVE:Thane Municipal Corporation Results LIVE:

Thane: महाराष्ट्र भर के 29 नगर निगमों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। राज्य में निकाय चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी को हुआ था। 2,869 सीटों पर मतदान के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा 39,000 मतदान केंद्र बनाए गए थे। ठाणे नगर निगम में 131 सीटें हैं। 33 सीट पर भाजपा-शिवसेना और राज और उद्धव ठाकरे 4 सीट पर आगे हैं। ठाणे में भाजपा ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, एमएनएस और एनसीपी (शरद पवार गुट) ने अलग गठबंधन बनाया।

अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी, कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा। 29 नगर निगमों में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी), ठाणे, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर), पुणे, नासिक, नागपुर, जलगांव, अहमदनगर (अहिल्यानगर), कोल्हापुर, भिवंडी-निजामपुर, नांदेड़-वाघाला, मालेगांव, लातूर, परभणी, नवी मुंबई, वसई-विरार शहर, पिंपरी-चिंचवड़, सोलापुर, अमरावती शामिल हैं। अकोला, मीरा भयंदर, पनवेल, चंद्रपुर, सांगली-मिराजपुर-कुपवाड, धुले, इचलकरंजी और जालना हैं।

राकांपा के प्रतिद्वंद्वी धड़ों ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड में स्थानीय गठबंधन किया। इन नगर निगमों के चुनाव कई वर्षों के अंतराल के बाद कराए गए जबकि इनमें से अधिकतर के कार्यकाल 2020 से 2023 के बीच समाप्त हो गए थे। इनमें से नौ नगर निगम मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में आते हैं।

जिन नगर निगमों में मतदान हुआ, उनमें मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिरज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं।

टॅग्स :Thane Municipal Corporationबृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?